Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में बेमिसाल विकास एवं ख़ुशहाली के नये दौर का आधार बाँधेगा दिल्ली-कटरा ऐक्सप्रेसवे : भगवंत सिंह मान

प्रोजैक्ट जल्द देश को समर्पित करने की उम्मीद जताई

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Nitin Gadkari, National Highways Authority of India, NHAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Oct 2023

Last updated on: Oct 19, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि दिल्ली-कटरा ऐक्सप्रेसवे राज्य में बेमिसाल विकास एवं ख़ुशहाली के नये दौर की शुरुआत करेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हाज़िरी में इस प्रोजैक्ट की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का काम जल्दी मुकम्मल होगा और यह जल्दी लोगों को समर्पित किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रोजैक्ट को जल्द पूरा करने के लिए पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एन. एच. ए. आई.) को पूरा सहयोग और तालमेल कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को काफी बढ़ावा देने के इलावा नौजवानों के लिए रोज़गार के नये रास्ते खोलेगा। 

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह प्रोजैक्ट राज्य में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देगा, जिससे पंजाब देश भर में से अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के दख़ल के साथ इस प्रोजैक्ट पर काम में और तेज़ी आयेगी, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि यह राजमार्ग इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि के लिए बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धा भेंट करने के लिए माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा प्रदान करेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समूचे विकास के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए ऐसे और प्रोजैक्ट पंजाब में लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने के बाद दिल्ली से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाले ख़ास तौर पर माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले यात्रियों के समय और पैसे की बचत होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह 254 किलोमीटर लम्बा राजमार्ग 11,510 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहा है और यह पंजाब के नौ जिलों जालंधर, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, तरन-तारन और गुरदासपुर में से गुज़रेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Nitin Gadkari , National Highways Authority of India , NHAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD