Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशों के विरुद्ध बड़ी लड़ाई की शुरुआत की : अरदास ,शपथ , खेल

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 35 हज़ार नौजवानों ने श्री हरिमन्दिर साहिब में की अरदास और पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का लिया प्रण

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Oct 2023

Last updated on: Oct 18, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन राज्य भर के हज़ारों नौजवान पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए आज श्री हरिमन्दिर साहिब में अरदास में शामिल हुए। अरदास के दौरान मुख्यमंत्री के साथ शामिल हुए पीली पगड़ियां, पटके और चुननियों के साथ सजे हज़ारों नौजवानों ने परमात्मा के आगे अरदास की कि पंजाब में से इस कुरीति की जड़ काटने के उद्देश्य से शुरू किये इस पवित्र मिशन की कामयाबी के लिए बल प्रदान करें। उन्होंने राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे और नौजवानों की ताकत को रचनात्मक दिशा में लाने के मंतव्य से शुरू किये इस मिशन की सफलता के लिए अरदास की। 

दरबार साहिब में अरदास की रस्म ग्रंथी सिंह बलजीत सिंह जी ने निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से श्री हरिमन्दिर साहिब प्रत्येक नेक कार्य के लिए मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि अरदास का एकमात्र मंतव्य राज्य में से नशों के श्राप का अंत करने के लिए शुरू किये इस नवीन मिशन की सफलता के लिए परमात्मा का आशीर्वाद लेना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मुहिम में बड़ी संख्या नौजवानों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के खि़लाफ़ यह अपनी तरह की पहली लोक लहर है, जिससे इस श्राप की कमर तोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि ‘होप पहलकदमी’ के अंतर्गत शुरू किये इस नशा विरोधी मिशन में ‘‘अरदास करो, शपथ लो और खेलो’’ की तीन स्तरीय रणनीति बनायी गई है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के पहले पड़ाव के तौर पर हज़ारों नौजवान आज पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए की अरदास में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आनलाइन अरदास के द्वारा हज़ारों और लोग भी इस मुहिम के साथ जुड़े हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए परमात्मा की अपार कृपया स्वरूप यह मुहिम शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार नशों के खि़लाफ़ मुहिम ज़मीनी स्तर पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोगों के सक्रिय सहयोग और तालमेल से इस खतरे का बिल्कुल सफाया किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक तरफ़ नशा तस्करों को जेलों में डाल कर नशों की सप्लाई लाईन को तोड़ा जा रहा है, दूसरी तरफ़ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD