Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकपाल जस्टिस विनोद के. शर्मा ने रियात बाहरा यूनिवर्सिटी खरड़ में फैशन एंड कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन

मोहाली में यूनिवर्सिटी स्कूल आफ फैशन एंड कम्यूनिकेशन टैक्नोलोजी स्थापित करने के लिए रियात बाहरा यूनिवर्सिटी और आई. एफ. सी. टी. हुये एकजुट

Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra, Justice Vinod K. Sharma, Lokpal Punjab, Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़/ एस. ए. एस. नगर , 16 Oct 2023

Last updated on: Oct 16, 2023, 00:00 IST

लोकपाल पंजाब जस्टिस विनोद के. शर्मा ने आज रियात बाहरा यूनिवर्सिटी, खरड़, ज़िला एस. ए. एस. नगर में इंस्टीट्यूट आफ फैशन एंड कम्यूनिकेशन टैक्नोलोजी ( आई. एफ. सी. टी.) का उद्घाटन किया। इस मौके पर समागम को संबोधन करते हुये लोकपाल पंजाब जस्टिस विनोद के. शर्मा ने कहा कि इन विद्यार्थियों का भविष्य सुनेहरी है। हमारे दौर में विद्यार्थियों के पास बहुत सीमित विकल्प थे। आज कल एक छोटे बच्चे के पास भी अपनी अलग शैली है और वह इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं। 

उन्होंने विद्यार्थियों को सख़्त मेहनत और अपना नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। आई. एफ. सी. टी. की डायरैक्टर डा. नेहा मिगलानी ने कहा कि हमारा ध्यान विद्यार्थियों को इस क्षेत्र के उत्तम अभ्यासों के बारे शिक्षित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए इन अभ्यासों को अकादमिक के साथ जोड़ना है। हमें हमारे प्रोग्रामों के लिए भरपूर समर्थन मिला है और सभी बैचों में विद्यार्थी दाखि़ला ले चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इंस्टीट्यूट के पास माहिर फेकल्टी सदस्यों के साथ-साथ एक मज़बूत उद्योग अनुकूल कोर्स भी है। 

उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड कम्यूनिकेशन टैक्नोलोजी ( आई. एफ. सी. टी.) ने रियात बाहरा यूनिवर्सिटी के सहयोग से यूनिवर्सिटी स्कूल आफ फैशन एंड कम्यूनिकेशन टैक्नोलोजी ( यू. एस. एफ. सी. टी.) की स्थापना की जो बी. एस. सी. - फैशन डिज़ाइन और फैशन मैनेजमेंट; बी. ए. (मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म), डिप्लोमा इन मेकअप एंड ब्यूटी थैरेपी और डिप्लोमा इन फोटोग्राफी समेत फैशन और मास कम्यूनिकेशन प्रोग्रामों की पेशकश करता है। 

फेकल्टी और विद्यार्थियों की तरफ से विशेष सांस्कृतिक पेशकारी के साथ आये आदरणियों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। इसके उपरांत रिबन काट कर विभाग का उद्घाटन किया गया। इस समागम के विशेष मेहमानों में पूर्व मेयर चंडीगढ़, श्री अरुण सूद और पार्षद एम. सी. चंडीगढ़ श्री उमेश घई शामल थे। इस मौके पर आर. बी. यू. के चांसलर स. गुरविन्दर सिंह बाहरा, आर. बी. यू. के डीन और डायरैक्टरों सहित फैशन विभाग के विद्यार्थी शामिल थे।

 

Tags: Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra , Justice Vinod K. Sharma , Lokpal Punjab , Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD