Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंथ रत्न भाई जसबीर सिंह खालसा की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए

पंथ जगत की महान हस्तियों ने शिरकत करते हुए भाई साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की

Religious, Gurdwara Gurshabd Prakash Akal Ashram, Sohana, Sri Guru Harikrishna Sahib Charitable Hospital, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 16 Oct 2023

Last updated on: Oct 16, 2023, 00:00 IST

पंथ रतन भाई जसबीर सिंह खालसा की स्मृति में गुरुद्वारा गुरशब्द प्रकाश अकाल आश्रम, सोहाना के तीन दिवसीय वार्षिक समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल हॉस्पिटल के संस्थापक भाई जसवीर सिंह खन्ने की याद में हर साल आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक गुरबानी का जाप किया। इस दौरान पंथ के लोकप्रिय रागी और ढाडियों के अलावा कथावाचकों ने संगत को पवित्र गुरबाणी से जोड़ा। 

इस तीन दिनों के दौरान बहन रविंदर कौर ने संगत को गुरु की बानी से जोड़ते हुए गुरु की गुरबाणी का जाप किया। जबकि भाई दविंदर सिंह जी खालसा  खन्नावाले, भाई करनैल सिंह हजूरी रागी, भाई जबरतोड़ सिंह, भाई अमनदीप सिंह और भाई अनंत वीर सिंह यू एस ए ने दिव्य कीर्तन गुरबाणी से संगत को निहाल किया। सोहाना अस्पताल के चेयरमैन भाई देविंदर सिंह खालसा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी, श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह, श्री दरबार साहिब अमृतसर के एडिशनल  प्रमुख ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत  सिंह जी ने संगत के साथ अपने विचार साझा करते हुए श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल के संस्थापक भाई जसवीर सिंह  खन्ना वाले  के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अस्पताल द्वारा चल रहे मानवता की सेवा के कार्यों की  सराहना की।

इसके साथ ही इन सभी कार्यक्रमों का फ़तेह टीवी चैनल,  संगत टीवी और यूट्यूब और बानी.नेट पर लाइव प्रसारण किया गया। जिसके चलते देश-विदेश के दूर-दराज इलाकों में भी संगत ने गुरु की इलाही बाणी का आनंद लिया। श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरमीत सिंह ने कहा कि भाई जसवीर सिंह खन्नेवाला द्वारा मानवता की सेवा के लिए शुरू किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए सोहाना अस्पताल बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाई जसबीर सिंह खालसा जी की याद में जरूरतमंदों के लिए मुफ्त मैमोग्राफी और रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इस आयोजन के अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया।

 

Tags: Religious , Gurdwara Gurshabd Prakash Akal Ashram , Sohana , Sri Guru Harikrishna Sahib Charitable Hospital , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD