Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान ने मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया, लोगों से बदलाव के लिए वोट करने का किया आग्रह

मध्य प्रदेश को बेकार डबल इंजन की नहीं बल्कि केजरीवाल के नए इंजन की जरूरत: भगवंत मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 11 Oct 2023

Last updated on: Oct 11, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को मध्य प्रदेश में बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया और वहां के लोगों से बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार ने कुछ नहीं किया, मध्य प्रदेश या देश के किसी कोने में कभी अच्छे दिन नहीं आए। उन्होंने कहा कि जब मध्यप्रदेश में आप की सरकार बनेगी तो बीजेपी के 'अच्छे दिन' नहीं, केजरीवाल के 'सच्चे दिन' आएंगे।

भाषण के दौरान मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी ने सिर्फ जुमलेबाजी की और देश की जनता से झूठ बोला। मुझे तो यहां तक शक है कि उन्हें चाय बनाने भी नहीं आती होगी। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की तरह जुमला नहीं कहते। हम जो गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं। हमने दिल्ली और पंजाब में काम किया है। पंजाब में हमारी सरकार ने सिर्फ डेढ़ साल में 37,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं और करीब 28,000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया।

पंजाब में हमारी सरकार ने सामान्य परिवारों के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है। अब पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों में बिजली का बिल शून्य आता है। अगर मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो यहां भी बिजली मुफ्त होगी। हमने पंजाब के लोगों के बेहतर इलाज के लिए सिर्फ डेढ़ साल में 700 मोहल्ला क्लीनिक खोले। इनमें अब तक लगभग 60 लाख लोगों को मुफ्त इलाज हो चुका है। इन क्लीनिकों में सभी प्रकार की निःशुल्क जांच एवं निःशुल्क दवाई उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म कर दिया है। पिछले डेढ़ साल में हमने करीब 400 भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन्होंने कहा कि परंपरागत पार्टियों की सरकारें साढ़े चार साल तक जनता और प्रदेश को लूटती है फिर आखिरी तीन महीने में मतदाताओं को लुभाने के लिए छूट देती है।

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हम आम और युवा लोगों को विधान सभा में आपका प्रतिनिधित्व करने के अवसर देते हैं ताकि वे वहां आपके मुद्दों को उठा सकें। मान ने बीजेपी पर एक और तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को बीजेपी की बेकार डबल इंजन सरकार नहीं बल्कि केजरीवाल की नई इंजन वाली सरकार चाहिए, जो राज्य के विकास के लिए पूरी लगन और मेहनत से काम करेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD