Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएचजेयू की दो प्रमुख मांगों पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने व डिजिटल मीडिया नीति को मंत्रिमंडल मंजूरी

पत्रकारों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने पर सीएचजेयू ने सरकार का जताया आभार

Ram Singh Brar, Chandigarh and Haryana Journalist Union, Chandigarh & Haryana Journalist Union, Indian Journalists Union, Balwant Takshak, Balwinder Jammu, CHJU
फाईल फोटो- सीएचजेयू प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़ व सीएचजेयू प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2023

Last updated on: Oct 11, 2023, 00:00 IST

चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने यूनियन की दो प्रमुख मांगे प्रदेश सरकार द्वारा पूरी करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। सीएचजेयू की मांग पर पत्रकार पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करने व हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने की मांग पूरी करने पर सीएचजेयू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सभी मंत्रियों व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, पीएससीएम वी. उमाशंकर, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल का आभार जताया है।

सीएचजेयू के प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक, महासचिव सुरेंद्र गोयल व उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि यूनियन पिछले लंबे समय से पत्रकारों की पेंशन बढ़ाए जाने सहित पत्रकारों की अन्य मांगें पूरी करने की मांग को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही थी। सीएचजेयू ने सभी पत्रकारों के 10-10 लाख रुपए के कैशलेस कार्ड तुरंत बनाए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा गैर- मान्यता प्राप्त पत्रकारों, डेस्क जर्नलिस्टों, लघु व मध्यम समाचार पत्रों व डिजिटल मीडिया, वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के समान सभी सुविधाएं दिए जाने व मान्यता नियम सरल बनाने की भी मांग की। 

सीएचजेयू ने पत्रकारों को आवास सुविधाएं प्रदान करने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण व आवास बोर्ड के मकानों व प्लाटों में पत्रकारों का कोटा तय किए जाने की भी मांग की।सीएचजेयू ने पत्रकारों की मांगों बारे सीएम की घोषणाओं को जल्द पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल से बीते दिनों मुलाकात कर उन्हें पत्रकारों की लंबित मांगों बारे ज्ञापन सौंपा था। सीएचजेयू के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने एपीएससीएम को बताया कि सीएचजेयू ने ज्ञापन में कहा था कि पिछले 6 सालों में पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। 

सीएचजेयू ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने पत्रकारों की पेंशन को बढ़ाकर 20 हजार रुपए महीना व राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों द्वारा 15 हजार रुपए महीना पेंशन की गई है। उन्होंने हरियाणा के पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर 20 हजार रुपए महीना करने, पत्रकार पेंशन योजना के लिए बनी कमेटी में पत्रकार प्रतिनिधियों को शामिल करने, वर्षों से कार्यरत गैर- मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पेंशन सुविधा का लाभ देने, पेंशन सुविधा के लिए पत्रकारों की आयु सीमा 60 वर्ष से कम करने, जिन पत्रकारों का 60 वर्ष की उम्र से पहले दुर्घटना या कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी अथवा अप्राकृतिक कारणों से निधन हो जाता है, उनके लिए उम्र सीमा शर्त हटाकर उनके परिवार को पेंशन सुविधा प्रदान करने, सभी पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा के कार्ड प्रदान करने व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग की। 

सीएचजेयू ने सरकार से डिजिटल मीडिया, वेब मीडिया, न्यूज पोर्टल व अन्य डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने व उन्हें भी विज्ञापन दिए जाने की भी मांग की थी। राज्य मंत्रिमंडल ने इसमें से दो प्रमुख मांगों को आज पूरा कर दिया है। यूनियन ने कैशलेस स्वास्थ्य कार्डों सहित अन्य मांगें जल्द ही पूरी होने की उम्मीद जताई है।

 

Tags: Ram Singh Brar , Chandigarh and Haryana Journalist Union , Chandigarh & Haryana Journalist Union , Indian Journalists Union , Balwant Takshak , Balwinder Jammu , CHJU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD