Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मीत हेयर द्वारा एशियन गेम्स मैडलिस्ट तीरन्दाज़ प्रनीत कौर का स्वागत और सम्मान

मुख्यमंत्री द्वारा प्रनीत कौर को बधाई देने के लिए खेल मंत्री विशेष रूप से पहुँचे मोहाली हवाई अड्डे

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kuljit Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 11 Oct 2023

Last updated on: Oct 11, 2023, 00:00 IST

हांगज़ू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर पहली बार पंजाब लौटी तीरन्दाज़ प्रनीत कौर का आज मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने पर खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने स्वागत किया। मीत हेयर ने प्रनीत कौर का मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा स्वागत और सम्मान करते हुए कहा कि पंजाब के मानसा जिले की इस बेटी ने एशियन गेम्स में पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 32 खिलाडिय़ों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 काँस्य पदकों समेत कुल 20 पदक जीतकर, खेल के 72 साल के इतिहास में अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य को फिर से खेल के नक्शे पर नाम चमकाने वाले पदक विजेताओं को जल्द ही सभी खिलाडिय़ों के देश वापस आने पर विशेष समागम के दौरान नकद इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। मीत हेयर ने आगे कहा कि प्रनीत कौर अपनी सख़्त मेहनत और लगन से छोटी सी उम्र में विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य की लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। उन्होंने उसकी इस उपलब्धि का सेहरा माँ-बाप और प्रशिक्षकों के सिर बाँधा।   

इस मौके पर प्रनीत कौर ने राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसे खेल की तैयारी के लिए पहले ही 8 लाख रुपए की इनामी राशि के साथ मदद की। उसने कहा कि वह भविष्य में इसी तरह देश और राज्य का नाम चमकाने के लिए पूरी मेहनत करेगी। खेल मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पंजाब के खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए खेल नर्सरी स्थापित करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए बठिंडा और मानसा जिलों के बीच रोइंग और तीरन्दाज़ी की खेल की नर्सरियाँ स्थापित करने का ऐलान किया।    

खेल मंत्री मीत हेयर ने प्रनीत कौर, उसके पिता अवतार सिंह, माता जगमीत कौर, प्रशिक्षक सुरिन्दर सिंह का विशेष रूप से सम्मान किया। इस मौके पर डेराबसी से विधायक सिंह रंधावा, जि़ला प्रशासन की तरफ़ से मुख्यमंत्री के फील्ड अफ़सर इंदर पाल, डिप्टी डायरैक्टर स्पोटर््स परमिन्दर सिंह सिद्धू, जि़ला खेल अफ़सर गुरदीप कौर समेत बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक और खिलाड़ी भी उपस्थित थे।    

मोहाली जि़ला प्रशासन द्वारा इस मौके पर पंजाब की इस बेटी के स्वागत के लिए ढोली, भांगड़ा टीम का प्रबंध किया हुआ था और इसके हवाई अड्डे से बाहर आते ही ढोल बजाकर और भंगड़े के साथ उसका स्वागत किया। इस मौके पर जिले के उभरते खिलाड़ी भी पूरे जोश से स्वागत करने पहुँचे हुए थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kuljit Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD