Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील हरियाणा में अब गुणवत्ता की होगी डिजिटल चौकीदारी, क्यूएए बदल रहा है निर्माण कार्यों का पूरा सिस्टम विश्व पर्यावरण दिवस : राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल नायब सिंह सैनी ने इंजीनियर ऋषि पाल का भाजपा में स्वागत किया भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को मिली नई गति, किसानों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति : श्रुति चौधरी आरती सिंह राव की जनता को बड़ी सौगात गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा ने दिखाई हरित विकास की दिशा, पूरे प्रदेश में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 45 नए ईको वन होंगे विकसित : विपुल गोयल ‘‘पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा’: अनिल विज हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

 

उपराज्यपाल ने कुपवाड़ा का दौरा किया

26 करोड रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुपवाड़ा , 05 Oct 2023

Last updated on: Oct 05, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा में 26 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करते हुए, उपराज्यपाल ने पिछले तीन वर्षों में कुपवाड़ा जिले की अभूतपूर्व विकास यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिले ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्षमता निर्माण शुरू कर दिया है। आज उद्घाटन की गई परियोजनाएं कुपवाड़ा के लोगों को बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। “जम्मू कश्मीर आज देश की नई सफलता की कहानी है। हमारी समग्र आर्थिक वृद्धि  ताकत का प्रदर्शन कर रही है और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रही है।

 दशकों की उपेक्षा के बाद, कुपवाड़ा और कई अन्य जिले अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं और एक जीवंत और समावेशी अर्थव्यवस्था का विकास देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न पहल और कार्यान्वयन में एक समग्र दृष्टिकोण समाज के वंचित वर्ग की जरूरतों को पूरा कर रहा है।चालू वित्त वर्ष में, जम्मू-कश्मीर प्रशासन सभी क्षेत्रों के भविष्य के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए 3241 कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य बना रहा है। 

जिले में विकास की गति को तेज करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि कुपवाड़ा में 3144 करोड़ रुपये से अधिक की 20 प्रमुख ढांचागत परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जो भविष्य के विकास की कुंजी होंगी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आबादी में समृद्धि लाएंगी और स्थानीय बाजार के आधार का विस्तार करने के अलावा उद्यमिता को बढ़ावा देंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में, 2444 विकास कार्य पूरे किए गए, और 73 वर्षों में केरन और माछिल के लिए पहली ग्रिड कनेक्टिविटी 2021-22 के दौरान प्रदान की गई, जिससे एलओसी के करीब 19 पंचायतें अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते तैयार कर सकीं। उपराज्यपाल ने कुपवाड़ा की विशाल पर्यटन क्षमता का दोहन करने के लिए यूटी प्रशासन के संकल्प को दोहराया। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस खूबसूरत क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बदलने और युवाओं को विस्तारित अवसर प्रदान करने के लिए पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा दिया है।‘‘ उपराज्यपाल ने पीआरआई प्रतिनिधियों से किसानों को प्रेरित करने और उन्हें पीएम फसल बीमा योजना और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण की सुविधा के लिए जिले में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि इस वर्ष कम से कम 6000 युवा स्व-रोजगार उद्यमों से जुड़ें और अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू करें।पीआरआई प्रतिनिधियों द्वारा पेश की गई मांगों का जवाब देते हुए, उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि जिले में मोबाइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।उन्होंने नागरिकों से सेवाओं के लिए भुगतान करके सरकार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा, सक्षम लोगों को अपने बिजली बिल का भुगतान करना चाहिए तभी सरकार गरीबों का बिल माफ कर सकती है। अध्यक्ष, जिला विकास परिषद कुपवाड़ा इरफान सुल्तान पंडितपोरी और अन्य पीआरआई और यूएलबी प्रतिनिधियों ने कुपवाड़ा के लोगों की विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले यूटी प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सभी क्षेत्रों में जिले की क्षमता का दोहन करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई 26.84 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में नौगाम, लंगेट में एनटीपीएचसी का निर्माण, तंगदार में धानी तड्ड से प्रादा पांडोव सड़क तक का निर्माण/उन्नयन, पंडितपोरा लंगेट से अल मकसूद कॉलोनी हाजन के माध्यम से 5 किलोमीटर की सड़क का उन्नयन, एचएसएस वारनो लोलाब में 08 कमरों वाले भवन का निर्माण और माछिल, अथ्रोटा और तंगदार में जल आपूर्ति योजनाएं षामिल हैं।

इस अवसर पर एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, सचिव राजस्व डॉ. पीयूष सिंगला, उपायुक्त कुपवाड़ा सुश्री आयुषी सूदन, अध्यक्ष नगर परिषद कुपवाड़ा रियाज मीर, पीआरआई और यूएलबी के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD