Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल का 50000 करोड़ कर्ज का उल्लेख करना गलत, यह वास्तव में 48,530 करोड़ है, जिसमें 27000 करोड़ पिछले ऋण के ब्याज का भुगतान करने के लिए किया गया: आप

पंजाब को पिछली सरकार ने लूटा-खसोटा, हमें 3 लाख करोड़ का कर्ज विरासत में मिला: आप

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2023

Last updated on: Oct 03, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पत्र का जिक्र करते हुए पंजाब के राज्यपाल को राज्य पर बढ़े कर्ज और बढ़े राजस्व का विस्तृत ब्योरा दिया है। पंजाब की मान सरकार ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर ग्रामीण विकास निधि का मामला केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के समक्ष उठाने के लिए कहा था जिसके जवाब में पुरोहित ने मान सरकार से राज्य पर बढ़े कर्ज के बारे में पूछा। मंगलवार को भगवंत मान ने राज्यपाल को कर्ज और राजस्व वृद्धि के सभी विवरणों के साथ एक पत्र लिखा और एक बार फिर उन्हें पंजाब के हित में कार्य करने और आरडीएफ जारी करने के लिए केन्द्र सरकार से अपील करने को कहा।

पत्र का जिक्र करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि हमारी सरकार को पंजाब की पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार से 3 लाख करोड़ का कर्ज विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा वित्तीय स्थिति के लिए यह कर्ज और उनका भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उस कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए मान सरकार ने 27,016 करोड़ का कर्ज लिया।

कंग ने कहा कि 10,208 करोड़ नए ऋण पूंजीगत व्यय पर खर्च किए गए। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बेलआउट पैकेज हैं जो मान सरकार ने पनसप(PUNSUP), और पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक(PSCADB) एवं  अन्य विभागों को दिए। कंग ने कहा कि ये सभी विभाग बहुत महत्वपूर्ण हैं और पिछली सरकारों ने इनकी उपेक्षा की थी। इसका सीधा असर पंजाब के ग्रामीण इलाकों, मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ये सभी विभाग गहरे संकट में थे और मान सरकार ने बेलआउट पैकेजों के माध्यम से उन्हें बनाए रखा। 

इसलिए पनसप के लिए 350 करोड़, पीएससीएडीबी के लिए 798 करोड़ और आरडीएफ के लिए 845 करोड़ दिए। इनके अलावा 2017 से मार्च 2022 तक बिजली सब्सिडी का बकाया चुकाने और गन्ना किसानों का बकाया चुकाने के लिए मान सरकार ने 2,556 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 4000 करोड़ का सिंकिंग फंड निवेश भी किया गया और गन्ना किसानों के लिए करीब 1000 करोड रुपए दिए। कंग ने कहा कि इसके कारण पंजाब पर 48,530 करोड़ का कर्ज बढ़ गया, न कि 50,000 करोड़, जैसा कि गवर्नर ने बताया है। 

लेकिन उल्लेखनीय है कि नए कर्ज के लिए भी पिछली सरकारें और उनका कर्ज जिम्मेदार है। कंग ने कहा कि साथ ही गवर्नर को इस बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि मान सरकार के गठन के बाद से राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई है। जीएसटी से राजस्व में 2021-22 (कांग्रेस सरकार के दौरान) की तुलना में 16.6% की वृद्धि दर्ज की गई। उत्पाद शुल्क ने 37% राजस्व वृद्धि दी, वाहनों पर कर 13% और स्टाम्प और पंजीकरण 28% की वृद्धि हुई। ये राजस्व वृद्धि केवल इसलिए संभव हुई क्योंकि पंजाब में भगवंत मान की पारदर्शी और ईमानदार सरकार है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत हमारी सरकार पंजाब समर्थक है, उन्होंने केवल पंजाब का कर्ज बढ़ाया लेकिन मान सरकार राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए पूरी लगन से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने छठा वेतन आयोग लागू किया और लंबित बकाया का भुगतान किया। सभी महत्वपूर्ण विभागों को बेलआउट पैकेज दिया और युवाओं को 36,000 नई सरकारी नौकरियां भी दीं। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें 9 से 11 फीसदी ब्याज दर पर कर्ज लेती थीं क्योंकि इसमें उनका कमीशन होता था लेकिन हम 7-9 फीसदी ब्याज पर कर्ज ले रहे हैं क्योंकि हमारी सरकार कर्ज की स्थिति सुधारने के मिशन पर है। कंग ने कहा कि गवर्नर नियमित प्रक्रिया का राजनीतिकरण कर रहे हैं जो बेहद अनावश्यक है‌। इसके बजाय उन्हें पंजाब के हित में काम करना चाहिए और मोदी सरकार से आरडीएफ के 5600 करोड़ रुपये जारी करने और कर्ज भुगतान पर रोक लगाने के लिए कहना चाहिए ताकि राज्य इस वित्तीय संकट से उबर सके। 

उन्होंने कहा कि पंजाब किसी चीज की भीख नहीं मांग रहा है बल्कि हम सिर्फ वही मांग रहे हैं जो हमारा हक है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD