Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने माहिलपुर व विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने टांडा में करवाई खेल मुकाबलों की शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Jai Krishan Rouri,Jasvir Singh Raja Gill, Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2023, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2023, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Sep 2023

Last updated on: Sep 29, 2023, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों की होशियारपुर में शुरुआत कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की ओर से लाजवंती स्टेडियम में की गई जबकि फुटबाल के जिला स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत माहिलपुर में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी व एथलेटिक्स के जिला स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल की ओर से की गई।

लाजवंती स्टेडियम में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों की हौंसला आफजाई करते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाले मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व खेल मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब के नौजवानों में जो ऊर्जा भरी है, उसके सार्थक परिणाम कुछ ही वर्षों में हमारे सामने आएंगे, जब पंजाब के नौजवान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम पूरे विश्व में रौशन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबलों की शुरुआत की गई थी और इसी क्रम में इस बार फिर यह मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिसमें प्रतिभागियों की गिनती पिछले वर्ष के मुकाबले और अधिक हो गई है। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, जिला खेल अधिकारी गुरमीत सिंह, सतवंत सिंह सियाण, सुमेश सोनी, वरिंदर दत्त वैद, मुनीश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि जिले में खिलाडिय़ों को किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व खेलों को उत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेलों में और आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के माध्यम से पंजाब सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को एक ऐसा मंच मुहैया करवाया गया है, जिसके माध्यम से वे अपने आप को अगले स्तर के मुकाबले के लिए तैयार कर पा रहे हैं। विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि  पंजाब में देश को कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और उसी क्रम को बरकरार रखने व और आगे बढ़ाने में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मुकाबले काफी सहायक साबित होंगे। 

उन्होंने खिलाडिय़ों को भरोसा दिलाया कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेलों को उत्साहित करने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को हर संभव मदद देने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Jai Krishan Rouri , Jasvir Singh Raja Gill , Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2023 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2023 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD