Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा

दो मासूम बच्चों के पिता गुरप्रीत की 24 अगस्त को दुबई में हुई थी मौत

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Sep 2023

Last updated on: Sep 29, 2023, 00:00 IST

जरूरतमंदों के मसीहा कहे जाने वाले दुबई के प्रमुख व्यवसायी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र मदन सिंह का पार्थिव शरीर दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एस.पी.  सिंह ओबेरॉय ने बताया कि दो मासूम बच्चों के पिता गुरप्रीत सिंह अन्य युवाओं की तरह बेहतर भविष्य का सपना लेकर करीब एक साल पहले दुबई आए थे, लेकिन 24 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।  डॉ. ओबेरॉय ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय दूतावास ने कुछ दिन पहले उनसे संपर्क किया था और बताया था कि एक युवक का शव कई दिनों से लावारिस पड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि उक्त युवक के बारे में सारी जानकारी एकत्रित करने के बाद उन्होंने अपनी अमृतसर टीम को कस्बा जंडियाला गुरु स्थित इस युवक के घर भेजा और उसके वारिसों को इस घटना के बारे में सूचित किया। डॉ. ओबेरॉय ने यह भी कहा कि दुबई में गुरप्रीत के रिश्तेदार के शव की पहचान करने के बाद उन्होंने अपने निजी सचिव बलदीप सिंह चहल की देखरेख में और भारतीय दूतावास के सहयोग से तुरंत सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर भारत भेजा गया।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गुरप्रीत सिंह के शव को भारत भेजने का खर्च दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा वहन किया गया था। पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे ट्रस्ट की अमृतसर टीम के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, माझा जोन सलाहकार सुखदीप सिद्धू, महासचिव मनप्रीत संधू चमियारी, उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह लाडी और कोषाध्यक्ष नवजीत घई ने बताया कि डाॅ. ओबेरॉय के प्रयासों से अब तक करीब 351 बदनसीब लोगों के शव उनके वारिसों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

इस बीच एयरपोर्ट पर शव पहुंचने पर गुरप्रीत सिंह के पिता मदन सिंह, चाचा सुखदेव सिंह, बहनोई बिक्रमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह और अन्य रिश्तेदार ने डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय को इस महान पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि उनके छोटे-छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को उसके अंतिम दर्शन हो सके है ।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD