Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सरकार ने 18 महीनों में शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए अथक मेहनत की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 28 Sep 2023

Last updated on: Sep 28, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ ‘एक शाम शहीदों के नाम’ समागम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने के लिए बेशुमार बलिदान दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतीकारियों के मुकाबले हमने देश के लिए कुछ नहीं किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अंग्रेज़ों ने भारत को उतना नहीं लूटा, जितना भारतीय हुकूमतों ने आज़ादी के बाद के समय के दौरान लूटा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चीजों को सुचारू बनाया जा रहा है और राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पद संभालने से 18 महीनों के बाद उनकी सरकार राज्य को फिर विकास की राह पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सभी को अपनी वोट का इस्तेमाल समझदारी के साथ करना चाहिए, क्योंकि देश के निर्माण की जि़म्मेदारी हमारे कंधों पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही मातृभूमि के लिए बलिदान दे दिया था। 

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिए गए महान बलिदान ने लाखों नौजवानों को देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए प्रेरित किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूह नौजवानों को कौम की निस्वार्थ सेवा करने के लिए इस महान शहीद से प्रेरणा लेनी चाहिए।    

मुख्यमंत्री ने नौजवानों को महान राष्ट्रीय नायकों के नक्शे-कदम पर चलकर देश की सेवा करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समागम राज्य के कोने-कोने में होने चाहिएं, जिससे शहीदों की विरासत को सदा कायम रखा जा सके। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश उन शहीदों के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जिन्होंने मातृभूमि के ख़ातिर अपनी जान कुर्बान कर दीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरूओं ने हमें ज़ुल्म, अत्याचार और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लडऩे का उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिबानों के इन उपदेशों को हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए कायम रखने की ज़रूरत है, जिससे राज्य की पुरातन शान को बहाल किया जा सके। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत है और हमारे नौजवानों को इस बारे में पता होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टेक सैंटर खोल रही है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू.पी.एस.सी. की परीक्षाएं पास करके राज्य और देश में अच्छे पदों पर बैठने के लिए मानक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह लक्ष्य है कि नौजवान ऊँचे पदों पर बैठकर देश की सेवा करें।    

 विरोधी पार्टियों पर तीखे हमले करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपने सत्ता के दौर के दौरान महलनुमा घरों में रह रहे थे, उनको लोगों ने राज्य के राजनीतिक दृष्य से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक नये युग की सुबह देखी है क्योंकि अजीत माने जाते इन नेताओं को लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस स्वरूप ही पंजाब में बदलाव देखने को मिला है और यह पहली बार है कि शासन में लोक कल्याण पर केंद्रित फ़ैसले लिए जा रहे हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD