Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने सहायता योजना की समीक्षा की

Poonch, Deputy Commissioner Poonch, Yasin M. Choudhary, Yasin Mohammad Choudhary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Poonch
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 28 Sep 2023

Last updated on: Sep 28, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त यासीन एम. चैधरी ने जिले में सहायता योजना के कार्यान्वयन पर चर्चा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की।डीडीसी को योजना पर व्यापक जानकारी प्राप्त हुई। यह बताया गया कि यह योजना ‘‘संकटग्रस्त युवाओं‘‘ तक फैली हुई है, जिसे 18 से 40 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के रूप में परिभाषित किया गया है, जिन्होंने उग्रवाद से संबंधित कार्यों, सीमा पार गोलाबारी या जम्मू और कष्मीर में खदान विस्फोट की घटनाओं के कारण अपने निकटतम रिश्तेदार या परिवार के सदस्य को खो दिया है।

इस श्रेणी में वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ऐसी घटनाओं में स्थायी विकलांगता का सामना करना पड़ा है। ‘‘स्थायी अक्षमता‘‘ 50 प्रतिषत या उससे अधिक की विकलांगता को दर्शाती है, जो स्थायी प्रकृति की होती है और विकलांगता की डिग्री में भिन्नता की कोई संभावना नहीं होती है। ऐसी चोटें या विकलांगताएं पीड़ित को इस योजना के तहत सहायता हेतु पात्र बनाती हैं।

इसके अतिरिक्त, दिशानिर्देशों के अनुसार, इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली कुल स्व-रोजगार सहायता 2.0 लाख या स्व-रोजगार इकाई की वास्तविक लागत, जो भी कम हो, तक सीमित है।बैठक के दौरान उपायुक्त ने उन लाभार्थियों की पहचान करने का निर्देश दिया जो सीमा पार से गोलाबारी, खदान विस्फोट या उग्रवाद से प्रभावित हुए हैं। 

उन्होंने संबंधित विभागों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया और पात्र लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया के लिए कार्रवाई योग्य बिंदुओं की रूपरेखा तैयार की।इस अवसर पर, उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से लक्ष्य समूह को लाभ पहुंचाने के अंतिम लक्ष्य के साथ योजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

बैठक में महाप्रबंधक डीआईसी, पीओ आईसीडीएस, उप निदेशक रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधीक्षक आईटीआई और योजना के कार्यान्वयन में शामिल अन्य लोगों ने भाग लिया।

 

Tags: Poonch , Deputy Commissioner Poonch , Yasin M. Choudhary , Yasin Mohammad Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Poonch

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD