Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा की

Poonch, Deputy Commissioner Poonch, Yasin M. Choudhary, Yasin Mohammad Choudhary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Poonch
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 28 Sep 2023

Last updated on: Sep 28, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त यासीन एम. चैधरी ने जिले में हाल ही में शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की।उपायुक्त ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें कार्यान्वयन ढांचा, व्यापारों का कवरेज, लाभ प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया प्रवाह, कारीगरों के लिए उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रावधान शामिल हैं। 

ये कारीगर अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक या असंगठित क्षेत्र का गठन करते हैं और स्व-रोजगार वाले पारंपरिक शिल्पकार हैं।बैठक के दौरान, लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन और पंजीकरण प्रक्रिया सहित सभी संबंधित विभागों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा, जीएम डीआईसी, एडी हथकरघा और हस्तशिल्प, जिला अधिकारी केवीआईबी और कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम को इस योजना के तहत सभी पात्र मामलों की पहचान करने और उन्हें लाभान्वित करने के लिए जागरूकता अभियान के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम की योजना बनाने का निर्देश दिया गया। 

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि कॉमन सर्विस सेंटर को योजना के तहत लाभार्थियों का सुचारू नामांकन सुनिश्चित करना चाहिए। लाभार्थियों का आगे सत्यापन ग्रामीण विकास विभाग और नगर परिषद पुंछ द्वारा किया जाएगा।उन्होंने लक्ष्य समूह के बीच योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक तहसील में होर्डिंग्स लगाने का भी निर्देश दिया।

विशेष रूप से, पीएम विश्वकर्मा योजना कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है, जिसमें 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, 500 रुपये के दैनिक वजीफे के साथ कारीगर प्रशिक्षण, डिजिटल लेनदेन और विपणन सहायता हेतु 5 प्रतिषत की रियायती ब्याज दर पर 1 लाख रुपये तक संपार्शि्वक-मुक्त क्रेडिट सहायता (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) शामिल है।

यह भी बताया गया कि सरकार ने शुरुआत में पीएम विश्वकर्मा के तहत 18 से अधिक व्यवसायों को मान्यता दी, जिनमें बढ़ई, नाव निर्माता, कवच बनाने वाला, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता, कयर बुनकर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई, माला निर्माता, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल निर्माता शामिल हैं।

बैठक में महाप्रबंधक डीआईसी पुंछ, सहायक निदेशक हथकरघा, अधीक्षक आईटीआई पुंछ, एलडीएम जेएंडके बैंक, जिला प्रबंधक सीएससी पुंछ और अन्य ने भाग लिया।

 

Tags: Poonch , Deputy Commissioner Poonch , Yasin M. Choudhary , Yasin Mohammad Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Poonch

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD