Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Kinnaur, Kalpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कल्पा (किन्नौर) , 27 Sep 2023

Last updated on: Sep 27, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार सायं जिला किन्नौर के कल्पा में जिला प्रशासन के साथ विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचता है, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों का यह दायित्व है कि वे कर्त्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करें।

राज्यपाल ने कहा कि सीमावर्ती गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत शामिल गांव सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं। इन गांवों के लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजनाएं बनाई जानी चाहिए। इन लोगों के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान संभव हो पाएगा। उन्हें कुछ स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की कमी की जानकारी मिली है। उन्होंने संबंधित विभाग को जल शक्ति मंत्रालय के परामर्श से एक विस्तृत परियोजना तैयार करने का निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, शिक्षा विभाग की मिड-डे मील योजना, समग्र शिक्षा, आतमा परियोजना, एकीकृत बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।उपायुक्त तोरुल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया और हाल ही में जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति के अलावा केंद्र द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने जिला की विकासात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया। उन्होंने उपमंडल पूह और मल्लिंग नाला तथा कल्पा, निचार, काफनू आदि क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांगला से पर्यटकों को निकालने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया और किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान मलिंग खट्टा के पास भी रेस्क्यू आपरेशन संचालित कर, श्रद्धालुओं को बचाया गया।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों को 138 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।बैठक में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला के 55 गांवों को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत शामिल किया गया है।बैठक में राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Kinnaur , Kalpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD