Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद

इनेलो सुप्रीमो ने नफे सिंह राठी को पुन: इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, समरपाल चौधरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष और अभय सिंह चौटाला को सौंपी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2023

Last updated on: Sep 27, 2023, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने स्वर्गीय जननायक देवी लाल की जयंती पर कैथल में की गई सम्मान दिवस रैली में मीडिया के पहुंचने और कवरेज़ के लिए धन्यवाद किया साथ ही पूरे प्रदेश के लोगों का चौधरी देवी लाल के सम्मान में कैथल पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रैली में आए लाखों लोगों की मौजूदगी बता रही थी कि जहां भाजपा की सत्ता जा रही है वहीं प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने जा रही है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा इनेलो सुप्रीमो चौ. ओपी चौटाला से विचारविमर्श के बाद संगठन की नियुक्तियों का फैसला किया गया है। नफे सिंह राठी को पुन: इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समरपाल चौधरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बाकी संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष नफे  सिंह राठी करेंगे।

एचपीएससी की एचसीएस भर्ती प्रक्रिया पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 100 पदों पर 300 लोगों के बुलाना था लेकिन 61 अभ्यर्थियों को ही एचसीएस के लिए क्वालीफाई किया गया है। जिन अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत से नम्बर कम है उनको मनमर्जी से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है कि जिन 61 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है उसमें एससी समाज से एक भी अभ्यर्थी नहीं है। जिसका सीधा मतलब है कि ये हर पोस्ट को करोड़ों रुपए में बेचना चाहते हैं। ये खुद फैसले लेकर बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं और आरक्षित पदों को भी खत्म कर अपनी मर्जी से भर्तियां करना चाहते हैं।

 इनेलो नेता ने खराब फसलों के मुआवजे पर कहा कि नरमा की फ़सल में गुलाबी सूंडी का प्रकोप है। सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में कपास की फसल खराब हो चुकी है। इससे पहले बारिश के चलते फसलें खऱाब हुई थी उनका कोई मुआवजा सरकार ने नहीं दिया है। भाजपा गठबंधन सरकार किसानों को राहत पहुंचाने की बजाए उसकी अनदेखी कर रही है। फतेहाबाद में कई एकड़ में पानी खड़ा है जिसका जिक्र उन्होंने विधानसभा सत्र में भी किया था। फतेहाबाद में काफी एकड़ में जलभराव के कारण गेहूं की बिजाई नहीं होगी।

इनेलो नेता ने कहा कि 15 अक्टूबर से नए सिरे से इनेलो की ‘रथयात्रा’ शुरू होगी। ‘रथयात्रा’ आगामी विधानसभा के चुनाव तक जारी रहेगी। इस बार यात्रा में 15 से 20 गांव शामिल होंगे और रथयात्रा सभी 90 विधानसभा में जाएगी। अभय चौटाला ने कहा जब परिवर्तन यात्रा शुरू हुई तब कुछ लोग कहते थे कि यात्रा 4 दिन भी नहीं चलेगी। इस परिवर्तन यात्रा का असर कैथल में हुई रैली में देखने को मिला।

रैली के बाद भूपेंद्र हुड्डा द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपनी झेंप मिटा रहे हैं। असल में भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। अभय ने कहा हुड्डा बीजेपी को हर वक्त मदद पहुंचाने का काम करते है। 2019 में भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा दोनों लोकसभा का चुनाव हारे थे। अभय ने कहा हरियाणा में कांग्रेस के अंदर जूतियों में दाल बंट रही है। अगर सभी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है तो कांग्रेस-बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी के चलते राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय दलों को कमजोर करती हैं।

 जेजेपी की रैली के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि मीडिया में अलग-अलग जिलों की वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें स्पष्ट हो रहा है कि कैसे लोग सालासर और खाटू श्याम जी के दर्शन कराने के नाम पर झूठ बोल कर और बहकाकर ले जाए गए। पंचकूला से जो लोग लेकर गए उनसे हज़ार-हज़ार रुपये लिए गए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। अगर रैली करके जेजेपी उत्साहित है तो हमसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जब खाली समय मिलता है तो वे एक ही बात सोचते हैं कि लोगों को परेशान कैसे किया जाए। ये हमेशा कोई न कोई घोषणा करते रहते हैं लेकिन आज तक कोई घोषणा पूरी नहीं हुई। इंडिया गठबंधन की शुरुआत हमने की थी और इस बात को कोई नेता नकार नहीं सकता।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD