Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टूरिज्म समिट महज एक दिखावा, मोहाली के मौजूदा टूरिस्ट पॉइंट्स को भी संभालने में सरकार नाकाम : संजीव वशिष्ट

सिख कौम के जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर की यादगार चप्पड़चिड़ी फतेह बुर्ज और खरड़ के महाराजा अज सरोवर की हालत खस्ता

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 26 Sep 2023

Last updated on: Sep 26, 2023, 00:00 IST

हालही में आप सरकार द्वारा मोहाली में टूरिज्म समिट करवाई लेकिन मोहाली के जो मौजूदा टूरिस्ट पॉइंट्स है उन्हें पूरी तरह से दरकिनार किया हुआ है। यह बात जिला भाजपा के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कही। उन्होंने कहा कि सिख कौम के जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर की यादगार चप्पड़चिड़ी फतेह बुर्ज और खरड़ का महाराजा अज सरोवर बाग दोनों ही एतिहासिक स्थान हैं। 

लेकिन इन दोनों जगाहों को ही सरकार ने पूरी तरह से दरकिनार किया हुआ है। जिस प्रकार से श्री अमृतसर साहिब, आनंदपुर साहिब हेरीटेज शहर माने जाते हैं। उसी प्रकार से मोहाली के पास भी हेरीटेज स्थल हैं, लेकिन सरकारों द्वारा उन्हें संभाल कर नहीं रखा गया है। फतेहबुर्ज की बात की जाए तो वहां पर जाने के लिए रोड कनेक्टविटी की हालत बहुत ज्यादा बुरी है।तो वहां पर टूरिस्ट जाने से पहले ही सौ बार सोचेगा। 

फतेह बुर्ज के अंदर के हालात भी बहुत ज्यादा अच्छे नहीं है। इसी प्रकार से खरड़ के महाराजा अज सरोवर बाग में बड़ी-बड़ी झाड़ियां ऊगी हुई हैं। जिन्हें देख कर ऐसा लगता है जैसे कोई जंगली एरिया हो। वहां पर भी लोगों के लिए जाना मुमकिन नहीं है। वशिष्ट ने कहा कि सरकार भले ही मोहाली को टूरिज्म के तौर पर उभारने के दावे कर रही है। 

लेकिन यह दावे पूरी तरह से खोखले हैं। क्योंकि अगर सरकार सच में मोहाली को टूरिस्ट पॉइंट बनाना चाहती तो मोहाली में जो मौजूदा टूरिज्म के अवसर हैं, पहले उनपर ध्यान दिया जाता। टूरिज्म समिट सरकार का महज एक ड्रामा है तो कि मौजूदा हालातों से लोगों को ध्यान भटकाया जा सके।

मोहाली का टूरिस्ट चंडीगढ़ होता है डायवर्ट

वशिष्ट ने कहा कि आलम यह है कि मोहाली का सारा टूरिस्ट चंडीगढ़ में डायवर्ट हो रहा है। क्योंकि मोहाली के पास ऐसा कोई अपना डेस्टिनेशन हीं नहीं हैं, जहां पर टूरिस्ट आकर कुछ फुरसत के पल बीता सके। ऐसा नहीं है कि मोहाली में टूरिज्म को प्रमोट करने का स्कोप नहीं है। लेकिन बात सिर्फ साफ और सच्ची नियत की है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि मोहाली के मौजूदा टूरिस्ट पाइंट्स की हालत को दुरुस्त किया जाए। ताकि मोहाली में टूरिस्ट आने को मजबूर हों। इस समय तो मोहाली का टूरिस्ट भी चंडीगढ़ डायवर्ट हो रहा है।

टूरिज्म बढ़ने से बिजनेस और रोजगार दोनों में होगी बढ़ौतरी

वशिष्ट ने कहा कि अगर सरकार मोहाली में टूरिज्म को स्पोर्ट करती है तो इससे ना केवल मोहाली में टूरिस्ट इंडस्ट्री बढ़ेगी बल्कि होटल तथा अन्य कारोबारियों को भी फायदा होगा और उनका बिजनेस भी बढ़ेगा। बिजनेस बढ़ने के साथ सरकार को भी फायदा होगा और टैक्स के रूप में ज्यादा कमाई होगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसलिए सरकार को इस तरफ गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD