Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

National Disaster Management Authority, NDMA, Himachal Pradesh, Himachal, Dharamshala, P. K. Das, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला /नूरपुर , 16 Sep 2023

Last updated on: Sep 16, 2023, 00:00 IST

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की पी. के. दास के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को ज्वाली उपमंडल के तहत आपदा प्रभावित न्यांगल पंचायत में बरसात के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने वाली जगह का निरीक्षण किया तथा नुकसान का जायजा लिया। इस टीम में पी. के. दास के अतिरिक्त अमित टंडन, एस. के. जेना तथा महिंद्र राजा राम शामिल रहे।

एनडीएमए टीम ने प्रभावित परिवारों से घटनाक्रम तथा नुकसान बारे विस्तृत जानकारी हासिल की। टीम ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा उनके रहनसहन तथा खानपान सहित उपलब्ध करवाई जा रही अन्य जरूरी सुविधाओं बारे जानकारी  ली। उन्होंने प्रभावितों से मिलकर उनके स्थाई पुनर्वास के लिए आवास, आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक जरूरतों बारे उनकी भावनाओं को जाना।

इससे पहले,दोपहर एनडीएमए टीम का गगल हवाई अड्डा पहुँचने पर उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, एडीएम रोहित राठौर सहित ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आपदा से हुए नुकसान बारे विस्तृत ब्यौरा लिया।उन्होंने आपदा के बाद प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास के दौरान आवश्यक जरुरतों बारे विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। 

एनडीएमए टीम ने जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट बनाने तथा प्रभावित परिवारों की भावनाओं तथा आवश्यक जरूरतों के अनुरूप राहत एवं पुनर्वास कार्यों का संचालन करने के लिए कहा। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने बरसात से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा टीम के समक्ष रखा। उन्होंने राज्य सरकार के दिशानिर्देशानुसार प्रशासन द्वारा प्रभावितों को राहत पहुंचाने एवम पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों बारे जानकारी दी।

ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम,एसडीएम ज्वाली बचित्र सिंह ठाकुर सहित लोक निर्माण, जल शक्ति,बिजली बोर्ड,राजस्व,वन,कृषि तथा बागवानी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: National Disaster Management Authority , NDMA , Himachal Pradesh , Himachal , Dharamshala , P. K. Das , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD