Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मजीठिया को पंजाबी भाषा के ज्ञान की चिंता छोड़ कर लोगों से किए चुनावी वादों की चिंता करें मुख्यमंत्री : संजीव वशिष्ट

Kewal Singh Dhillon, Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 12 Sep 2023

Last updated on: Sep 12, 2023, 00:00 IST

मंगलवार को मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट विशेष सम्मान समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की भाषा और भाषण पंजाब की संस्कृति के अनुकूल नहीं है। वे अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से पंजाबी का टेस्ट पास पास करने के लिए बोल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर मजीठिया ने पंजाबी टेस्ट पास करने से मान द्वारा किए गए चुनावी वादे पूरे होते हैं तो वो मंजीठिया से पंजाबी का टेस्ट पास करने के लिए आग्रह कर लेते हैं। उन्हांने कहा कि चुनाव के समय मान ने शिक्षित युवाओं को 3000 बेरोजगारी भत्ता, 6 लाख नौकरियां और सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। उसके बावजूद मुख्यमंत्री इन चीजों पर ध्यान ना देकर मजीठिया के पंजाबी भाषा के ज्ञान को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

वशिष्ट ने कहा कि डेढ़ साल बाद सरकार की पहली तिमाही खत्म हो गई है। आप के चुनावी वादे और पंजाब का विकास परीक्षण बुरी तरह फेल हो गया है। पंजाब के युवाओं को लाखों सरकारी नौकरियां देने का वादा करके सरकार अब युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता शिविर आयोजित कर रही है। जो कि पंजाब के युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है। 

मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने चुनाव के दौरान 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। अब सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि सभी महिलाओं को 1000 रुपये महीना देना संभव नहीं है। इससे सरकार के खजाने पर हर महीने 125 करोड़ का बोझ पड़ेगा और सरकार के पास बजट नहीं है। आप सरकार ने बिना किसी योजना के वादे किए हैं, जिन्हें लागू करना अब उनकी शक्ति से बाहर है। लोगों का ध्यान उनसे भटकाने के लिए मुख्यमंत्री ऐसे गैरजिम्मेदाराना भाषण दे रहे हैं।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD