Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पहले पंजाब टूरिज्म समिट में 128 कियोस्कों के ज़रिये राज्य की विविध और विलक्षण संस्कृति को किया गया प्रदर्शित

प्रदर्शनियों में पंजाब की संस्कृति, रिवायती पहनावों और पंजाबियों की वीर- गाथाओं के बारे दर्शकों को करवाया गया अवगत

Punjab Tourism Summit, Punjab Tourism Summit 2023, Tourism Summit, Tourism Summit and Travel Mart , S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Tourism Summit and Travel Mart 2023, Rangla Punjab, Amity University Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 11 Sep 2023

Last updated on: Sep 11, 2023, 00:00 IST

पंजाब के विलक्षण और शानदार संस्कृति को दर्शाते एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली में पहले पंजाब टूरिज्म सम्मेलन के दौरान विश्व भर के लोगों को रिवायती मूल्यों और पंजाब की समृद्ध संस्कृति से अवगत करवाया गया।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने यहाँ विशेष प्रदर्शनी केंद्र स्थापित किया, जिसने गरिमापूर्ण आतिथ्य के साथ-साथ सैलानियों के दिलों को छू लिया।

पंजाब के रिवायती पहनावों में सजी महिला स्टालों पर विरासती तरीके से कपड़े पर कढ़ाई कर रही थीं वहीं साथ ही कुर्ता-पायजामों में पुरूष ढोल की थाप पर नाचते नज़र आए।इस सम्मेलन में पंजाब की परंपरागत मूल्यों, पंजाबी गीत, त्रिंजन ( औरतों के इकठ्ठा बैठ कर चरखा कातना और गीत गाने की रिवायती पंजाबी परंपरा), पिंड दी सत्थ ( रिवायती तौर पर गाँव के बीच में स्थित एक पेड़ नीचे बैठना), तीज और पींघ (सजे झूले पर लड़कियों का झूलना) के ज़रिये पंजाबियों के समृद्ध इतिहास को दर्शाया गया।

इसमें भंगड़ा, गिद्दा, कीकली, सम्मी और नाचों के विभिन्न ढंगों का प्रदर्शन भी किया गया। दर्शकों को सिख गुरू साहिबान के पवित्र लेखन और कविता सहित पंजाबी साहित्य के बारे भी अवगत करवाया गया। प्रदर्शनी में राज्य के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थानों के बारे भी जानकारी दी गई। ज़िक्रयोग्य है कि इस सम्मेलन के दौरान राज्य के सभी 23 जिलों की महत्ता को उजागर किया गया।

62 वर्षीय महेन्दर कौर ने इस निवेकली पहलकदमी के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुये कहा कि पुरानी रिवायत अनुसार आटा-चक्की के साथ गेहूँ पीसती हुयी महिलाओं को देख कर उनको अपने बचपन की यादें ताज़ा हो गई जब उनके पैतृक गाँव में उनकी दादी आटा-चक्की का प्रयोग करती थी।

एक अन्य मेहमान सुरिन्दर पाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पंजाब टूरिज्म समिट ने लोगों को राज्य की समृद्ध संस्कृति को उजागर करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। यह समागम नयी पीढ़ी को पंजाब की विविध संस्कृति और भाईचारे को जोड़ने के साथ-साथ इससे और अच्छी तरह अवगत भी करवाएगा।

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार पंजाब को पर्यटन केंद्र के तौर पर बढ़ावा देने और इसकी पुरानी शान को बहाल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन सम्मेलन सरकार द्वारा पर्यटन को उत्साहित करने के साथ-साथ पंजाब की समृद्ध और विरासती संस्कृति से लोगों को अवगत करवाने के लिए एक अहम और विलक्षण प्रयास है।

 

Tags: Punjab Tourism Summit , Punjab Tourism Summit 2023 , Tourism Summit , Tourism Summit and Travel Mart , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Tourism Summit and Travel Mart 2023 , Rangla Punjab , Amity University Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD