Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 5 महीनों में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आमदन में 13 प्रतिशत वृद्धि: ब्रम शंकर जिम्पा

पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाओं का नतीजा; अप्रैल से अगस्त महीने में खजाने में आए 1811.14 करोड़ रुपए

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चडीगढ़ , 09 Sep 2023

Last updated on: Sep 09, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के परिणामस्वरूप ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 5 महीनों में ही पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है।   

पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार को अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक 1811.14 करोड़ रुपए की आमदन हुई है। पिछले साल 2022 में यही आमदन 1605.49 करोड़ रुपए थी। इस तरह यह वृद्धि 13 प्रतिशत बनती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हुए हैं कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न किया जाये। राजस्व विभाग में भी यदि किसी भी स्तर पर लोगों को काम करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस बाबत हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है जिस पर लिखित शिकायत वाट्सऐप की जा सकती है। 

एन.आर.आईज़ अपनी लिखित शिकायतें 9464100168 पर भेज सकते हैं। जिम्पा ने बताया कि साल 2023-24 के दौरान रजिस्ट्रियों से 4700 करोड़ रुपए की आमदन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसको पूरा करने के लिए सार्थक यत्न किए जा रहे हैं। 

राजस्व विभाग में नयी नियुक्तियाँ की जा रही हैं और पढ़े-लिखे नौजवान लडक़े-लड़कियों को रोजग़ार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सभी नियुक्तियाँ केवल मेरिट के आधार पर की जा रही हैं, जिसके अच्छे नतीजे निकल कर सामने आ रहे हैं। 

नव-नियुक्त लडक़े-लड़कियाँ अपना काम पूरी ईमानदारी, निष्ठा और परदर्शी ढंग से कर रहे हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले समय में राजस्व विभाग के काम करने के तरीकों से आम लोग बहुत दुखी थे परन्तु डेढ़ साल से लोगों को सुचारू और बढिय़ा सेवाएं मिल रही हैं। 

उन्होंने अपील की कि राज्य के खजाने को और मज़बूत करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी जायज काम के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाये और यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/ कर्मचारी किसी काम के बदले पैसा माँगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाये। दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD