Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीजीसी लांडरां ने धूमधाम से मनाया टीचर्स डे

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Teachers day, Teachers’ Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 05 Sep 2023

Last updated on: Sep 05, 2023, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां ने टीचर्स डे को धूमधाम से मनाने के लिए ‘यूफोरिया 2023‘ का आयोजन किया। इस खास अवसर पर फैकल्टी मेंबर्स के बहुमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया गया। इसके साथ ही बहुत सी मनोरंजन से भरपूर गतिविधियां, गेम्स, कल्चरल प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया गया। 

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और बायोटैक्नोलोजी के 222 फैकल्टी मेंबर्स की सर्वोत्तम शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उनकी असाधारण सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। 30 टीचर्स को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानति किया गया और 50 से ज्यादा शिक्षकों की रिसर्च, इनोवेशन और पेटेंट फाइलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ठ उपलब्धि हासिल करने के लिए सराहना की गई। 

इस भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए में सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू, प्रेसीडेंट रशपाल सिंह धालीवाल भी उपस्थित हुए। उन्होंने सभी टीचर्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उनके साथ कैंपस डायरेक्टर डॉ. पी.एन. रीषिकेशा और सीजीसी लांडरां के डायरेक्टर्स और डीन भी उपस्थित हुए। 

सभी टीचर्स की सराहना करते हुए चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने कहा, ‘टीचर्स डे पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह हमें अपने शिक्षकों को धन्यवाद देने और सम्मान करने का अवसर देता है, जो छात्रों के सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभाते है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रुप में मनाए जाने वाला इस उत्सव से हमें उनके जीवन और उदाहरण से सीखते रहना चाहिए। 

मैं संस्थान की दशकों से चली आ रही विरासत को मजबूत करने के लिए सीजीसी लांडरां में अपने सभी टीचर्स को भी धन्यवाद देता हूं। मैं आप सभी को प्रोत्साहित करुंगा कि आप प्रेरित रहें और शिक्षा क्षेत्र की तेजी से विकसित हो रही गतिशीलता और आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए नियमित रुप से खुद को प्रशिक्षित करते रहें।‘

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। बेस्ट टीचर अवार्ड से पाने वाले टीचर्स थे प्रोफेसर हरविंदर सिंह, प्रोफेसर डॉ शैलजा झांब, प्रोफेसर डॉ अमनप्रीत कौर, प्रोफेसर मोनिका ताखी, प्रोफेसर डॉ मंजीत सिंह, प्रोफेसर डॉ सिमरप्रीत कौर, प्रोफेसर डॉ अभिषेक शर्मा, प्रोफेसर डॉ ज्योति सिंह, प्रोफेसर डॉ बलजिंदर कौर, प्रोफेसर डॉ बबीता बांगा, प्रोफेसर डॉ प्रवीण सिंगला, प्रोफेसर हिमांशु गोगिया, प्रोफेसर डॉ आदित्य कुमार तथा अन्य।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Teachers day , Teachers’ Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD