Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नवोदय विद्यालय समिति की 31वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का समापन

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2023, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2023, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 04 Sep 2023

Last updated on: Sep 04, 2023, 00:00 IST

जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां, पटियाला में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आज समापन हो गया। नवोदय विद्यालय समिति के आठ संभागों भोपाल, लखनऊ, हैदराबाद, पूणे, पटना, जयपुर, शिलांग और चंडीगढ़ से पहुँची टीमों में फाइनल के लिए हुए कड़े मुआबलों में लड़को के अंडर 14 में   टीम पटना ने लखनऊ को परास्त किया, अंडर 17 में टीम चंडीगढ़ ने जयपुर को  शिकस्त दी। 

अंडर 19 में टीम हैदराबाद ने पटना को  मात दी। वहीं लड़कियों के अंडर 14 में टीम जयपुर ने लखनऊ को हराया। अंडर 17 में टीम चंडीगढ़ ने जयपुर को  हराया। अंडर 19 वर्ग में टीम जयपुर ने भोपाल को हराया। आज चैम्पियनशिप के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा थे। 

मुख्य अतिथि ने ध्वजावरोहण करके चैंपयनशिप के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर कैप्टन टीना धीर (सेवानिवृत्त ) डिप्टी कमिश्नर नवोदय विद्यालय समिति ,क्षेत्रीय कार्यालय ,चंडीगढ़  ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय प्रणाली को ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का समुचित मंच बताया।विद्यार्थियों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई , जिनमें पटियाला की ओर से किया गया लिलिपुट तथा नवोदय विद्यालय नाहन (हि. प्र.) की ओर से प्रस्तुत नाटी नृत्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रंशसा करते हुए कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास में सहायक हैं और टीम भावना का विकास करते हैं । 

विद्यालय के प्राचार्य श्री गुरजिंदर सिंह ने  विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय की आवासीय प्रणाली विद्यार्थियों में उच्च वैज्ञानिक व सामाजिक चिंतन विकसित करती है। इसी का परिणाम है कि आज चन्द्रयान मिशन की मुख्य टीम में नवोदय का पूर्व विद्यार्थी शामिल है। नवोदय विद्यालय पटियाला से पढ़े  विद्यार्थी प्रतिष्ठित पदों पर देश सेवा कर रहे हैं।  

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज नवोदय विद्यालय की गणना देशभर के श्रेष्ठ विद्यालय में की जाती है। यह विद्यालय विद्यार्थियों को उन्नति करने के लिए बेहतरीन अवसर देता है। यहाँ के विद्यार्थियों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। अंत में  प्राचार्य नवोदय विद्यालय पटियाला  ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में सिमरनजीत कौर पठानमाज़रा, इंद्रजीत सिंह ( हलका इंचार्ज  लोकसभा- पटियाला)डॉ. गुरमीत सिंह ,चैयरमैन ब्लॉक समिति समिति ,भुनरहेड़ी उपस्थित रहे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2023 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2023 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD