Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू

 

कुपोषण की चुनौती से निपटने को मिशन मोड में चलेगा पोषण अभियान: उपायुक्त डा निपुण जिंदल

माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर रहेगा फोक्स

Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Sep 2023

कांगड़ा जिला में पोषण अभियान कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शुक्रवार को रेडक्रास भवन में पोषण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग पूरे सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। पोषण अभियान, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए व्यापक तरीके से पोषण संबंधी परिणामों को आगे बढ़ाने में सहायक है। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष, पोषण अभियान का उदद्ेश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना है, जो मिशन पोषण 2.0 की आधारशिला है। पोषण-समृद्ध भारत, शिक्षित भारत, सशक्त भारत के थीम को लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

कांगड़ा जिला में 4226 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलेगा अभियान

जिला कांगड़ा में 4226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण अभियान संचालित किया जाएगा। जिला में एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष स्तनपान और पूरक आहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा इसके साथ ही अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

स्वस्थ बाल प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित

स्वस्थ बाल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही पोषण भी पढाई भी, पर्यावरण के लिए जीवन शैली जैसी गतिविधियों पर भी विशेष बल दिया जाएगा।  बातचीत के माध्यम से एनीमिया जैसे स्वास्थ्य कारणों पर भी महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। 

गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर आउटरीच कार्यक्रम, पहचान अभियान, शिविर और घरेलू दौरे आयोजित किए जाएंगे। ठस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशोक शर्मा तथा समेकित महिला बाल एवं विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD