Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

केलागं में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण माह का शुभारंभ

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul and Spiti, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलागं , 01 Sep 2023

Last updated on: Sep 01, 2023, 00:00 IST

आज दिनांक 1 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय के केलागं में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण माह का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त लाहौल एंड स्पीति राहुल कुमार ने सर्वप्रथम पोषण महा का आगाज केंद्रीय विद्यालय के केलागं के विद्यार्थियों द्वारा साइकिल रैली व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पोषण रैली मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया। 

मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण माह के शुभारंभ पर कृषि विभाग और आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा मोटे अनाज और इससे बने खाद्य पदार्थों के स्टॉल का अवलोकन किया। इस शिविर में नारा लेखन चित्रकार भाषण व नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय विद्यालय केलागं  व राजकीय वरिष्ठ पाठशाला के केलागं  के छात्र छात्राओं  ने भाग लिया। 

इस शिविर  में महिला एवं बाल विकास के लाभार्थियों की गोद भराई की रस्म भी की गई। उपयुक्त राहुल कुमार ने पोषण वाटिका का निरीक्षण भी किया जिसमें डब्लयू  सी डी  लाहौल एंड स्पीति द्वारा प्रदर्शित किया गया की कैसे पोषण वाटिका महिला और बच्चों में पोषण अंतर को कम करने में मदद कर सकती है। 

उन्होंने कहा कार्यालय को जिले में पोषण वाटिकाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन  करने  के  निर्देश दिए उपयुक्त राहुल कुमार ने कहा हिमाचल प्रदेश में नवजात बच्चों को जन्म देने के लिए गर्भधारण की महिला कुपोषण के जोखिम बना रहता है। इसके अलावा हमारे ऐसे हजारों  बच्चे हैं जो जन्म के समय कम वजन के होते हैं। गंभीर रूप से कुपोषित और मध्यम रूप से कुपोषित बच्चे है।  

उन्होंने कहा कि यह  खुलासा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बाल सुपोषण आयोजन के तहत इन बच्चों को विटामिन डी और आयरन ड्रॉप्स उपलब्ध कराई जाती है। 

जिससे इन बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाई जा सके। इसके लिए आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा ली जाती है। उन्होंने कहा जन्म के समय कम वजन वाले बच्चों के लिए प्रतिमाह अंतिम शनिवार को बाल स्वास्थ्य क्लिनिक का भी आयोजन किया जाता है। 

मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रसव से पहले और प्रसव के बाद 3 वर्ष तक पौष्टिक हर उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वस्तुओं की खरीद के लिए के विकल्प प्रदान किया जाए। बच्चों को बाल्य काल में होने वाली बीमारियों और कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश में डायरिया नियंत्रण निमोनिया नियंत्रण एनीमिया मुक्त हिमाचल जैसे विशेष अभियान चलाया जा रहे हैं ।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी खुशविंदर सिंह जिला प्रोग्राम और अधिकारी राजकुमार और स्वास्थ्य आयुर्वेदिक विभाग डॉक्टर सुशीला मैं भी कुपोषण अभियान पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कुपोषण से बचने के लिए हमे घर में बना हुआ खाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए तथा बाहर से जंक फूड को कम से कम प्रयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा हमारे खाने में पौष्टिक तत्व होने चाहिए । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी खुशविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

इस अवसर पर  ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी जिला प्रोग्राम अधिकारी राजकुमार डॉ सुशीला कृषि अधिकारी गगन प्रदीप तथा जिला पंचायत अधिकारी अन्य सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष सहित मौजूद थे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul and Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD