Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अभय सिंह चौटाला ने मानसून सत्र के दौरान शून्यकाल में बेरोजगारी के कारण जमीन बेच कर विदेशों में जा रहे बच्चों का मुद्दा उठाया

बाढ़ से हुए नुकसान पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पूछे सवाल

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Aug 2023

Last updated on: Aug 25, 2023, 00:00 IST

शुक्रवार से शुरू हुए विधानसभा के मॉनसून सत्र के शून्यकाल के दौरान ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में बढती बेरोजगारी के कारण विदेशों में जा रहे युवाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वे परिवर्तन यात्रा के दौरान 76 विधानसभा क्षेत्रों में होकर आए हैं। 

इस दौरान हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं। गांव के गांव खाली हो गए हैं केवल इसलिए कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है, रोजगार नहीं है। पढ़े लिखे नौजवानों का भाजपा गठबंधन सरकार से भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है और मजबूर होकर नौकरी और रोजगार के लिए विदेशों की तरफ रुख कर रहे हैं। 

विदेश जाने के लिए बच्चे अपने मां-बाप को जमीन बेचने के लिए मजबूर करते हैं। इनमें से बहुत सारे बच्चे स्टडी वीजा पर जाते हैं और बहुत सारे ऐसे हैं जो डोंकी के द्वारा जाते हैं। विदेश जाने के बाद उनके साथ जो बड़ी अनहोनी होती है वो और भी दुखदाई है। 

करनाल जिला का जिक्र करते हुए कहा कि रोड, लबाना और राजपूत बिरादरी के बच्चे विदेशों में बहुत ज्यादा जा रहे हैं जिसके कारण गांव के गांव खाली हो गए हैं। कोई दिन ऐसा नहीं है कि जब विदेश से किसी बच्चे की डैड बॉडी न आती हो। 

वहीं जो बच्चे जमीन बेचकर डोंकी द्वारा जाते हैं और जब उन्हें डिपोट कर दिया जाता है तो वापिस भारत आने पर उनका सारा परिवार बर्बाद हो जाता है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान दिया है? 

क्या सरकार डोंकी करवाने वाले एजेंटों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? क्या सरकार प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कोई आश्वासन देगी? 

अगर आश्वासन देगी, तो बताएं कि रोजगार कैसे उपलब्ध कराएंगे?

बाढ़ से हुए नुकसान पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पूछे सवाल

अभय सिंह चौटाला ने बाढ़ से हुए नुकसान पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सवाल पूछा कि 19 जनवरी 2023 को फ्लड कंट्रोल बोर्ड की स्टेट लेवल मीटिंग हुई थी, इसमें 1100 करोड़ के 528 प्रोजेक्ट मंजूर हुए थे जो ड्रेनेज, पानी निकासी, री-यूज, जल संरक्षण और पानी के पुन: उपयोग, भूजल, ड्रेनेज निर्माण, चौड़ा करने आदि पर खर्च करने के लिए स्वीकृत हुए थे। 

सरकार यह बताए कि कौन-कौन सी ड्रेन की सफाई की गई? और पूरे विवरण के साथ बताएं कि 1100 करोड़ रूपए कहां-कहां और कैसे-कैसे खर्च किए गए?

बाढ़ के दौरान बांध के लिए मिट्टी डलवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था लेकिन सरकार की तरफ से बांध बनाने में कोई मदद नहीं की गई। सरकार की तरफ से बांध बनाने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किए गए। 

किसानों को 30 से 50 किमी से मिट्टी लाकर 5 फुट तक मिट्टी चढ़ानी पड़ी थी। सरकार ने किसानों को डीजल के पैसे भी नहीं दिए। 

मैंने अपनी तरफ से बांध के लिए डीजल के 50-50 हजार रूपए दिए थे। बांध के लिए जुटे किसानों के लिए बिजली के बल्ब का भी प्रबंध नहीं था वो भी मैने एसडीओ को कह कर लगवाया था। 

मुख्यमंत्री ने जो 4 करोड़ 80 लाख रूपए देने की बात की है वो बताएं कि कैसे दिए? सरकार दावा कर रही थी कि दो दिन में पानी निकाल देंगे लेकिन फतेहाबाद में आज भी हजारों एकड़ में पानी भरा हुआ है। 

सरकार बताए कि क्या बाढ़ से खराब हुई फसल का मुआवजा किसानों को देगी? घग्गर के पानी के कारण जो फसलें खराब हुई हैं क्या सरकार उनको मुआवजा देगी?

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD