Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आईसीसीआर के जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत भारत आने वाले 9 देशों के युवा नेताओं के साथ बातचीत की

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir,  ICCR s Gen Next Democracy Network Programme, Dr. Vinay Sahasrabuddhe, Dr Mandeep Kumar Bhandari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 9 लोकतांत्रिक देशों के 19 युवा नेताओं के साथ बातचीत की, जो आईसीसीआर के जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत भारत का दौरा कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने आयरलैंड, नामीबिया, अमेरिका, आइसलैंड, लक्जमबर्ग, इटली, डेनमार्क, अल्बानिया और मोल्दोवा के युवा प्रतिनिधियों का राजभवन में स्वागत किया।

बातचीत के दौरान उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर की परिवर्तनकारी यात्रा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश डिजिटल समाज के निर्माण और समावेशी, सतत विकास के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने चंद्रमा की सतह पर भारत के चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर भी प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरी दुनिया, मानवता और आप जैसे युवा नेताओं की है।‘‘ उपराज्यपाल ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। बातचीत के दौरान अध्यक्ष आईसीसीआर डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , ICCR s Gen Next Democracy Network Programme , Dr. Vinay Sahasrabuddhe , Dr Mandeep Kumar Bhandari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD