Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

सचिन तेंदुलकर ने वोटरों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल आइकन के तौर पर की पारी की शुरुआत

वोटरों को वोट की ताकत के प्रति जागरूक करने के लिए तेंदुलकर एक आदर्श विकल्प : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार

Sachin Tendulkar, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rajiv Kumar, Election Commission India, ECI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Aug 2023

Last updated on: Aug 23, 2023, 00:00 IST

क्रिकेट के महान खिलाड़ी और भारत रत्न पुरुस्कार विजेता सचिन रमेश तेंदुलकर ने आज भारत निर्वाचन आयोग के लिए वोटर जागरूकता और शिक्षा के मद्देनज़र ‘नेशनल आइकन’ के तौर पर एक नयी पारी शुरू की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल की मौजूदगी में आकाशवाणी रंग भवन, नयी दिल्ली में आयोजित एक समागम में महान क्रिकेटर के साथ 3 सालों की मियाद के लिए एक एम. ओ. यू सहीबद्ध किया गया। 

यह सहयोग आगामी चुनाव, ख़ास तौर पर आम मतदान 2024 में वोटरों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेषतः नौजवान जनसंख्या के साथ तेंदुलकर के असरदार प्रभाव का लाभ उठाने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। इस हिस्सेदारी के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य नागरिकों, ख़ास तौर पर नौजवानों और शहरी आबादी के बीच अंतर को भरना और चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा देना है जिससे शहरी और नौजवान आबादी की चुनौतियों से निपटा जा सके। 

सचिन तेंदुलकर ने भारत निर्वाचन आयोग के लिए ‘नेशनल आइकन’ के तौर पर अपनी भूमिका में अपने उत्साह और वचनबद्धता जतायी और कहा कि भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र के लिए, नौजवान राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हैं। खेल के मैचों के दौरान टीम इंडिया के लिए जो दिल धड़कते हैं, एकजुट होकर-‘इंडिया, इंडिया! ’ कहते हैं, वही दिल हमारे कीमती लोकतंत्र को आगे ले जाने के लिए भी उसी तरह धड़केंगे। 

इस तरह करने का एक साधारण, परन्तु सबसे शक्तिशाली ढंग नियमित तौर पर अपनी वोट डालना है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टेडियमों से लेकर पोलिंग बूथों खचाखच भरने तक, राष्ट्रीय टीम के साथ खड़े होने के लिए समय निकालने से लेकर अपनी वोट डालने के लिए कीमती समय निकालने तक, हम जोश और उत्साह को बरकरार रखेंगे। 

जब देश के कोने-कोने से नौजवान चुनावी लोकतंत्र में बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे, तभी हम अपने देश का एक ख़ुशहाल भविष्य देखेंगे। इस मौके पर बोलते हुये मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सचिन तेंदुलकर, जो न सिर्फ़ भारत में बल्कि विश्व स्तर पर एक बड़ी पहचान रखते हैं, की अपनी विरासत है, जो उनके क्रिकेट के कौशल से कहीं अधिक है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने कहा कि तेंदुलकर का शानदार कॅरियर उद्यमति, टीम वर्क और सफलता की निरंतर कोशिश के प्रति उनकी वचनबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि सचिन का प्रभाव खेल से कहीं अधिक है, जिससे वह वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए एक आदर्श विकल्प बन गए हैं।

यह सांझेदारी कई तरह की गतिविधियों को शामिल करेगी, जिसमें तेंदुलकर की तरफ से अलग-अलग टीवी टॉक शो/ प्रोग्रामों और डिजिटल मुहिमों आदि में वोटर जागरूकता को उत्साहित करना शामिल है, जिसका उद्देश्य वोट की महत्ता और देश की किस्मत को बनाने में इसकी भूमिका के बारे जागरूकता पैदा करना है। 

समागम के दौरान नेशनल स्कूल आफ नाटक के विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की मज़बूती में वोट की महत्ता के बारे प्रभावशाली स्किट भी पेश की। भारत निर्वाचन आयोग अपने आप को अलग-अलग क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रसिद्ध भारतीयों के साथ जोड़ कर रखता है और लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेने के लिए वोटरों को प्रेरित करने हेतु उनको राष्ट्रीय आइकन के तौर पर नियुक्त करता है।

पिछले साल आयोग ने मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकन के तौर पर मान्यता दी थी। इससे पहले, 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान, एम. एस. धोनी, आमिर ख़ान और मैरीकाम जैसे दिग्गज भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल आइकन थे।

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rajiv Kumar , Election Commission India , ECI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD