Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'9 वर्ष - सेवा , सुशासन, गरीब कल्याण' विषय पर तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी शुरू

डिप्टी कमिश्नर ने किया विधिवत शुभारंभ

DC Moga, Kulwant Singh, Deputy Commissioner Moga, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 23 Aug 2023

Last updated on: Aug 23, 2023, 00:00 IST

विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को दर्शाती  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी का आज यहां डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया। '9 वर्ष - सेवा , सुशासन, गरीब कल्याण' शीर्षक के अन्तर्गत यह प्रदर्शनी ज़िला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय ज़िला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स स्थित अंबेडकर भवन मे लगाई गई है। 

प्रदर्शनी 25 अगस्त तक यहां चलेगी। इसमें आम जनता का प्रवेश‌ पूर्णतया निशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी देखने आए लोगों व विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए जिलाधीश कुलवंत सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं तथा उससे बीते 9 वर्षों में दर्ज हुई उपलब्धियां को इंफोग्राफिक फ़ोटोज के माध्यम से दर्शाया गया है। 

प्रदर्शनी में ज़िला मोगा में चल रही केन्द्र सरकार की योजनाओं के विकास  संबंधी जानकरियां भी सांझी की गई हैं। ज़िला मोगा जोकि केंद्र सरकार द्वारा अभिलाषी ज़िला घोषित किया गया है, ऐसे योजना से संबंधित दर्ज  उपलब्धियां को भी इस दौरान सांझा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारियों से अवगत होना आम जनता विशेषकर विधार्थियों के लिए अत्याधिक आवश्यक है ताकि वह जागरूक हो सके कि  देश  किस प्रकार से विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों को विशेष तौर से देखा और उनके उत्पादों को अच्छी मंडीकरण सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।

प्रदर्शनी में ज़िला रोज़गार विभाग, ज़िला उद्योग केन्द्र व कुछ अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। यहां सैल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मंत्रालय की इस प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी राजेश बाली ने बताया कि उनके विभाग द्वारा ऐसी प्रदर्शनियां पंजाब सहित देश भर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही हैं ताकि आम जनता देख और समझ सके किस प्रकार हमारा देश प्रगति की ऊंचाईयां को छूं रहा है। उन्होंने बताया की कल इस प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक नियमों के पालन से संबंधित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी द्वारा विशेष संबोधन किया जाएगा।

प्रदर्शनी के दौरान प्रश्नोत्तरी मुकाबला भी करवाया गया और विजेताओं को केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहयोग से डिप्टी कमिश्नर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर ज़िला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी), ज़िला उद्योग केन्द्र निर्देशक व ज़िला उद्योग अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे ।

 

Tags: DC Moga , Kulwant Singh , Deputy Commissioner Moga , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD