Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

भगवंत मान सरकार की कूड़ा-कचरा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति

हरजोत बैंस के औचक निरीक्षण के बाद मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी

Harjot Singh Bains, AAP Punjab, Moga
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोगा , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 15:52 IST

नागरिक स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सुबह औचक निरीक्षण के बाद मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान शहर भर में सफाई व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं।

आज मोगा शहर के दौरे के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और शहर के विभिन्न स्थानों पर खुले में पड़े कूड़े के ढेरों का निरीक्षण किया। ये दृश्य मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के “मिशन क्लीन पंजाब” के तहत निर्धारित स्वच्छता मानकों के प्रत्यक्ष उल्लंघन को दर्शा रहे थे।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “सफाई व्यवस्था में लापरवाही या अनदेखी के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। आज मोगा में मेरे निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब के लोग बेहतर और स्वच्छ वातावरण के हकदार हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हम कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, कमियों को दूर किया जा रहा है और प्रयासों में तेजी लाई जा रही है। यही मिशन क्लीन पंजाब का मूल सिद्धांत है।” स. हरजोत सिंह बैंस इस माह शुरू किए गए तकनीक आधारित स्वच्छता अभियान “मिशन क्लीन पंजाब” की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। 

इस पहल के तहत नगर निगम आयुक्तों से लेकर कार्यकारी अधिकारियों (ईओ) तक सभी अधिकारियों के लिए प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड दौरा करना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शहर को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी एक समर्पित पर्यवेक्षण अधिकारी द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नागरिक स्वच्छता संबंधी सोच को दोहराते हुए बैंस ने कहा कि मिशन क्लीन पंजाब केवल सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे प्रत्यक्ष प्रशासनिक हस्तक्षेप और जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों में औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। 

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को राज्य के शहरी विकास का प्रमुख भागीदार बताया। स. बैंस ने कहा, “हम मोगा में एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जब तक पंजाब का हर शहर स्वच्छता के सर्वोच्च मानकों तक नहीं पहुंच जाता, तब तक औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।”

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD