Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों के बकाया वेतन तुरंत अदा करने के हुक्म वेतनों की अदायगी के लिए 3.09 करोड़ रुपए जारी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr. Baljit Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Aug 2023

Last updated on: Aug 21, 2023, 00:00 IST

आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज इन कर्मचारियों के बकाया वेतन की अदायगी तुरंत करने के हुक्म जारी किये हैं।आज यहाँ मुख्यमंत्री दफ़्तर में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के बकाया वेतन की अदायगी के लिए 3.09 करोड़ रुपए जारी किये हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन वर्करों और हैल्परों को पेश मुश्किलें दूर करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब बाल कौंसिल की तरफ से चलाए जा रहे तीन ब्लाकों बठिंडा, तरसिक्का ( अमृतसर) और सिद्धवां बेट ( लुधियाना) में काम करते कर्मचारियों और वर्करों और हैल्परों के पिछले साल अक्तबूर महीने से बकाया वेतन की अदायगी तुरंत करने के आदेश दिए गए हैं और इसलिए राशि भी जारी कर दी गई है।  

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में आंगनवाड़ी वर्करों के मसलों पर विचार- विमर्श किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और आने वाले दिनों में राज्य सरकार इनकी भलाई के लिए बड़े फ़ैसले लेगी जिससे इनको अपनी सेवाएं निभाने में कोई समस्या न आए। 

मुख्यमंत्री ने विभाग से भलाई स्कीमों और अलग-अलग प्रोग्रामों के बारे भी विस्तार में जानकारी हासिल की।मीटिंग में सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr. Baljit Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD