Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डेरा ब्यास ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में 2 करोड़ रुपए का योगदान दिया

डेरा ब्यास के प्रतिनिधिमंडल ने भगवंत सिंह मान को सौंपा चैक, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित लोगों को संकट से निकालने के लिए वचनबद्धता दोहराई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dera Beas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Aug 2023

Last updated on: Aug 16, 2023, 00:00 IST

राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट से निकालने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए आज डेरा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए 2 करोड़ रुपए का चैक सौंपा।  

इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाने की ज़रूरत है कि लोगों को समय पर सहायता मुहैया करवाई जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए योगदान का एक-एक पैसा पीडि़त लोगों को बड़ी राहत देगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा योगदान लोगों को ज़रुरी समय में सहायता पहुँचाने में बहुत सहायक होते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज सेवकों द्वारा लोगों की खुले दिल से की गई मदद बाढ़ प्रभावित लोगों को निश्चित रूप से ढाढ़स देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ से पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और सरकार ने इस नुकसान की भरपायी करने के लिए पीडि़त लोगों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ों के बाद उन्होंने विशेष गिरदावरी करवाने के हुक्म दिए थे, जिसके अंतर्गत लोगों को मुआवज़ा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के नुकसान की भरपायी करने के लिए फसलों, घरों और पशुओं आदि को विशेष गिरदावरी अधीन लाया गया है। भगवंत सिंह मान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार एक-एक पैसे का मुआवज़ा देगी।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dera Beas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD