Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

बचाव कार्य के लिए खुद मैदान में उतरे कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा

जिले के जल भराव वाले गांवों में खुद जाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Aug 2023

Last updated on: Aug 16, 2023, 00:00 IST

जिले के टांडा व मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव कार्य का जायजा लेने के दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा खुद बचाव कार्य के लिए मैदान में उतर गए। इस दौरान उन्होंने जल भराव वाले गांवों में किश्ती में जाकर खुद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता इस समय लोगों को जल भराव वाले गांवों से सुरक्षित बाहर निकालना है।

उन्होंने कहा कि मुश्किल में फंसे लोगों के साथ पंजाब सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में एन.डी.आर.एफ व एस.डी.आर.एफ की टीमें पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में लगी हुई है। पूरा जिला प्रशासन इस समय सिर्फ बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर चौकस है और दिन-रात कार्य कर रहा है।ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण पौंग डैम का पानी का स्तर काफी ज्यादा हो गया था, जिसके कारण डैम की ओर से एकदम ज्यादा पानी के चलते ब्यास दरिया का पानी गांवों में आ गया है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दरिया के साथ लगते गांव के लोग सुरक्षित स्थानों या प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत कैंपों में चले जाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राहत कैंपों में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD