Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्पीकर विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ की मुलाकात

कहा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को पूरा मान-सम्मान देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jasvir Singh Raja Gill, Karambir Singh Ghuman, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Aug 2023

Last updated on: Aug 15, 2023, 00:00 IST

स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के पूरा मान-सम्मान देने के लिए वचबद्ध है। इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

स्पीकर ने इस दौरान कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी कार्यालयों में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा व किसी भी पारिवारिक सदस्य को मुश्किल का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के चलते ही आज हम स्वतंत्र फिजा में सांस ले रहे हैं व इनकी ओर से दी गई कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार पंजाब सरकार के लिए सम्मानीय है व किसी भी पारिवारिक सदस्य को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुश्किल सामने आती है तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जाए।

कुलतार सिंह संधवां ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आग्रह किया कि वे अपने बुजुर्गों की ओर से लिखे गए पत्र व अन्य संस्मरणों को जरुर संभाले और जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं क्योंकि यह अमूल्य धरोहर है। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की समस्याएं भी सुनी और विश्वास दिलाया कि उनकी हर जायज मांग को मुख्य मंत्री पंजाब के सामने रखा जाएगा और उसका हल भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिन जिला प्रशासन की ओर से उन स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों का उनके घर जाकर सम्मान किया गया था जो कि जिला स्तरीय समारोह में नहीं पहुंच सकते थे। इसके अलावा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का मुख्य मेहमान की ओर से जिला स्तरीय समारोह के दौरान सम्मान किया गया।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jasvir Singh Raja Gill , Karambir Singh Ghuman , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD