Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2002 में देश मे पहली आतंकवाद के खिलाफ निकाली दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकवाद विरोधी रथ यात्रा: शांडिल्य

विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख ने वीरेश शांडिल्य ने कहा अब निकालूंगा हिन्दू राष्ट्र के लिए देश मे यात्रा

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 14 Aug 2023

Last updated on: Aug 14, 2023, 00:00 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने बताया कि आजादी के बाद देश मे राजनीतिक फायदे उठाने के लिए अनेकों रथ यात्रा निकली लेकिन आतंकवाद विरोधी रथ यात्रा उनके नेतृत्व में 26 जुलाई 2002 को दिल्ली हरियाणा सीमा नरेला से जम्मू कश्मीर तक उन्होंने निकाली और खुलेआम पाकिस्तान को ललकारते गए और हर जिला मुख्यालय पर पाकिस्तान के झंडे जलाए व भारतीय ध्वज लहराते गए। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वो हरियाणा में एकमात्र ऐसे व्यकित हैं जो खुलेआम देशद्रोही ताकतों सहित पाकिस्तानी आतकवाद, खालिस्तानियों सहित बब्बर खालसा के आतंकवादियों के खिलाफ खुलेआम सड़कों से लेकर अदालतों तक लड़ रहे है और शांडिल्य ने कहा पंजाब को खलिस्तानी बनाने जो अमृतपाल सिंह आया था उसके खिलाफ भी सबसे पहले एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने उनके नेतृत्व में प्रदर्शन किए शांडिल्य ने कहा सबसे पहले उन्होंने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन दिया था कि ये पाकिस्तानी आतंकवादी व आईएसआई का एजेंट है और इसे विदेशों से फंडिंग हो रही है और आखिर उनकी बात सत्य हुई जो अब जेल में पड़ा है।

विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने  अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के 77 वें पवित्र दिवस पर वो संकल्प लेते हैं कि शहीदों की सोच पर काम करते रहेंगे और देशद्रोहियों को मुंह तोड़ जवाब देते रहेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े ।वही शांडिल्य ने आज विश्व हिंदू तख्त की तरफ से आह्वान किया कि वो अब  देश मे हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर व देश मे राम राज लाने व हर हाथ को काम,हर पेट को रोटी हर सिर को छत व कोई इलाज के अभाव से न मरे कोई पैसे के अभाव से शिक्षा से वंचित न रह सके एक ऐसे राष्ट्र निर्माण को लेकर यात्रा निकालेंगे की कोई भी सरकारी एजेंसी किसी के खिलाफ झूठे केस दर्ज न कर सके कोई निर्दोष जेल में न जाये रहे। 

शांडिल्य ने कहा ऐसी यात्रा किसी ने नही निकाली यह यात्रा भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, राम प्रशाद बिस्मिल, असफाक उल्ला, खुदी राम बोस, उधम सिंह, मंगल पांडे, उधम सिंह की सोच पर पहरा देते निकाली जाएगी। इसमें पूरे देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD