Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भाजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारी बढ़ी, जिसके कारण युवा विदेश जा रहे हैं: अभय सिंह चौटाला

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को जिला कुरूक्षेत्र के हलका लाडवा के गांव बन से शुरू हुई और गांव बुढ़ा, बपदी, बपदा, लाडवा चौक, बडाचपुर, जैनपुर, ब्राहम्ण, डूढा, डूढी, गादली, कड़ामी, खेड़ी गादियान और बोढ़ी होते हुए गांव उमरी पहुंची

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 14 Aug 2023

Last updated on: Aug 14, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 163वें दिन जिला कुरूक्षेत्र के हलका लाडवा के गांव बन से शुरू हुई और गांव बुढ़ा, बपदी, बपदा, लाडवा चौक, बडाचपुर, जैनपुर, ब्राह्मण, डूढा, डूढी, गादली, कड़ामी, खेड़ी गादियान और बोढ़ी होते हुए गांव उमरी पहुंची। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से उनकी फसल-बाड़ी और हाल-चाल के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से 2022 तक उनकी आमदनी दुगनी करने का वादा किया था और पूछा कि क्या आप लोगों की आमदनी दुगनी हो गई? जनसभा में मौजूद किसानों ने कहा कि आमदनी दुगनी नहीं हुई बल्कि खर्चे दुगने हो गए। इनेलो नेता ने महिलाओं से भी पूछा कि प्रधानमंत्री ने आपको गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था, क्या गैस सिलेंडर मुफ्त मिल रहा है? 

तो महिलाओं ने कहा कि 1150 रूपए में मिलता है।

उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ गई, खाद, बीज और कीड़ेमार दवाईयां महंगी हो गई। जहां महंगाई बढ़ गई वहीं भ्रष्टाचार बढ़ गया, बेरोजगारी बढ़ गई, नशा बढ़ गया जिसके कारण अपराध बढ़ गए। उन्होंने कहा कि पहले सुनते थे कि पंजाब के बच्चे विदेशों में जाकर नौकरी और कारोबार करते हैं। अब हरियाणा में पिछले चार वर्षों से जब से भाजपा-जजपा की सरकार बनी है तब से कोई गांव ऐसा नहीं है जिसके 50 से 100 बच्चे विदेश न चले गए हों। 

बच्चे विदेश जाने के लिए अपने मां-बाप को जमीन बेचने पर मजबूर करते हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही बच्चे विदेश जा रहे हैं। जनसभा में मौजूद लोगों से अभय ने पूछा कि क्या आप लोग इस जनविरोधी भाजपा-जजपा की सरकार को बदलना चाहते हो? तो सभी ने एक सुर में कहा कि बदलना चाहते हैं। अभय ने पूछा कि जहां आप सब लोग मौजूदा सरकार को बदलना चाहते हो वहीं क्या हम पर भरोसा करोगे या नहीं? सभी ने कहा कि सौ प्रतिशत भरोसा है और अबकी बार इनेलो की सरकार बनाएंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD