Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरजोत सिंह बैंस द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रोग्रामों के द्वारा हुनर को निखारने हेतु 105 इंस्ट्रक्टरों के 3 बैच किये रवाना

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Aug 2023

Last updated on: Aug 08, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व अधीन विद्यार्थियों को व्यापक और प्रैक्टिकल शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाईं विभिन्न पहलकदमियों को आगे बढ़ाते हुये आज अलग-अलग ट्रेडों के इंस्ट्रक्टरों के हुनर को निखारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने 105 इंस्ट्रक्टरों के तीन बैचों को पाँच दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण प्रोग्रामों के लिए रवाना किया, जिनमें से प्रत्येक प्रोग्राम वर्तमान औद्योगिक ज़रूरतों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण हुनर को निखारने के लिए तैयार किया गया है। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि फ़िटर और वेल्डर ट्रेड के 20 इंस्ट्रक्टरों के पहले बैच को झाड़माजरी, बद्दी(हिमाचल प्रदेश) स्थित सैंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ( सी. आई. पी. ई. टी.) में सी. एन. सी. मशीनिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

इसी तरह 20 इंस्ट्रक्टरों ( ड्राफ्टसमैन मकैनिकल और ड्राफ्टसमैन सिवल ट्रेड) का दूसरा बैच ऑटो कैड मकैनीकल/ सिवल प्रशिक्षण प्रोग्राम में हिस्सा लेगा, जोकि भारत सरकार की सोसायटी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, सैंट्रल टूल रूम लुधियाना में करवाया जा रहा है।  स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि टर्नर और मशीनिस्ट ट्रेडों में इंस्ट्रक्टरों के सामर्थ्य में और विस्तार करने के लिए सीऐनसी मशीनिंग तकनीकों में सामर्थ्य बढ़ाने सम्बन्धी प्रोग्राम करवाया जायेगा। 

कुल 65 इंस्ट्रक्टर चंडीगढ़ स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टैकनिकल टीचर्ज ट्रेनिंग एंड रिर्सच ( एन. आई. टी. टी. टी. आर.) में प्रशिक्षण लेंगे। इन पहलकदमियों के प्रति अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुये स. बैंस ने कहा कि अलग-अलग उद्योगों में हुनरमंद पेशेवरों के विकास को उत्साहित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण अपेक्षित है। 

उन्होंने कहा कि यह पेशकदमी मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रैक्टिकल शिक्षा प्रदान करने की वचनबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इन तीनों प्रशिक्षण और प्रोग्रामों पर कुल 15 लाख रुपए का खर्चा आयेगा। 

इस दौरान तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सचिव श्री प्रियंक भारतीय, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के डायरैक्टर डी. पी. एस. खरबन्दा और तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त डायरैक्टर (योजना) विजयइन्दर धवन भी मौजूद थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD