Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

डीजीपी गौरव यादव ने खन्ना में पुलिस थाने में कान्फ्ऱेंस हाल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस मज़बूत पुलिस बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए वचनबद्ध

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, DC Ludhiana, Surabhi Malik, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 07 Aug 2023

Last updated on: Aug 07, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार मज़बूत पुलिस बुनियादी ढांचा विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को कानून व्यवस्था का जायज़ा लेने सम्बन्धित पुलिस जिलों के अपने दौरे के दौरान खन्ना में विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। 

इन प्रोजेक्टों में थाना सिटी-1 खन्ना की इमारत और अत्याधुनिक कान्फ्ऱेंस हाल शामिल है। लुधियाना रेंज के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी ने उनके साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और पुख़ता जानकारी सांझा की। 

इस मीटिंग में लुधियाना रेंज के इंस्पेक्टर जनरल डा: कौसतुभ शर्मा, एसएसपी खन्ना अमनीत कोंडल, एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) नवनीत सिंह बैंस और एस. एस. पी. एस. बी. एस. नगर डा: अखिल चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने समूह पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजऱ चौकस रहने और पुलिस गश्त तेज़ करने के आदेश दिए।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कान्फ्ऱेंस हाल के उद्घाटन से जि़ले में तैनात जी. ओज और एन. जी. ओज पुलिस विभाग के कामकाज के मानक को ऊँचा उठाने हेतु अलग-अलग सैमीनार, मीटिंगें और समागम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कान्फ्ऱेंस हाल प्रोजेक्टर और ऐलईडी स्क्रीनों वाली नवीनतम तकनीक से लैस है।

उन्होंने पुलिस थाना सिटी-1 खन्ना की इमारत को भी लोगों को समर्पित किया। पुलिस के कामकाज को और सुचारू बनाने के लिए नया बनाया गया पुलिस स्टेशन नवीनतम बुनियादी ढांचे और साधनों से लैस है।

बाद में डी. जी. पी गौरव यादव ने लुधियाना रेंज के बढिय़ा कारगुज़ारी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी कमैंडेशन डिस्क और सीसी- 1 सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जिससे वे अपनी ड्यूटी, लगन और समर्पण के साथ निभाएं।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , DC Ludhiana , Surabhi Malik , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD