Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गतका फेडरेशन यूएसए द्वारा प्रितपाल सिंह खालसा गतका एसोसिएशन न्यू जर्सी के अध्यक्ष नियुक्त

पत्रकार परदीप सिंह गिल को गतका फेडरेशन यूएसए का प्रेस सचिव बनाया

Gatka, Gatka Federation, Gatka Federation USA, Harjeet Singh Grewal, President World Gatka Federation, Dr. Deep Singh, General Secretary, New Jersey, Gatka Association New Jersey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यू.एस.ए , 05 Aug 2023

Last updated on: Aug 05, 2023, 00:00 IST

वर्ल्ड गतका फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त गतका फेडरेशन यूएसए की और से दो खेल संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर दो प्रतिष्ठित हस्तियों की नियुक्ति करते हुए, प्रितपाल सिंह खालसा को गतका एसोसिएशन न्यू जर्सी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पत्रकार परदीप सिंह गिल को गतका फेडरेशन यूएसए के प्रेस सचिव की जिम्मेदारी संभाली गई है।

न्यू जर्सी में विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और महासचिव डॉ. दीप सिंह ने खालसा और गिल को सिरपाओ के साथ नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर गतका प्रमोटर ग्रेवाल व डॉ. दीप सिंह ने पूर्व खिलाड़ी खालसा और खेल व संस्कृति प्रमोटर गिल के नेतृत्व में अमेरिका के अंदर में सिख मार्शल आर्ट गटके की प्रगति और विकास की आशा व्यक्त की। 

कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खालसा और राष्ट्रीय प्रेस सचिव गिल ने न्यू जर्सी सहित पूरे अमेरिका में गतके की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए लगन से काम करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रेवाल एवं महासचिव डॉ. दीप सिंह के अलावा गुरुद्वारा ग्लेन रॉक, न्यू जर्सी के पूर्व अध्यक्ष, बिजनेसमैन और पंजाब ग्लोबल टीवी के चेयरमैन हरभजन सिंह ने प्रितपाल सिंह खालसा और परदीप गिल को अमेरिका के गतका संगठनों में उनकी नई भूमिका के लिए भी बधाई दी।

इस बीच, गतका फेडरेशन यूएसए ने खालसा और गिल दोनों को उनकी संबंधित भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके समर्थन से, ये गतका संगठन अमेरिका में गतका के क्षेत्र में नए मील के पत्थर और उपलब्धियों के लिए तत्पर हैं। खालसा और गिल की नियुक्तियाँ गतका फेडरेशन यूएसए के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि दोनों व्यक्तित्वों के पास संस्कृति और खेल को बढ़ावा देने के लिए अनुभव, समर्पण और जुनून है।

 

Tags: Gatka , Gatka Federation , Gatka Federation USA , Harjeet Singh Grewal , President World Gatka Federation , Dr. Deep Singh , General Secretary , New Jersey , Gatka Association New Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD