Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

 

फीफा विश्व कप : सेनेगल को हराकर नॉर्वे राउंड ऑफ 32 में पहुंची, 'वाइकिंग रो' कर मनाया जश्न

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Norway, Senegal, New Jersey
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यू जर्सी , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 14:54 IST

28 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रही नॉर्वे का सफर शानदार रहा है। नॉर्वे सेनेगल पर जीत के साथ अगले राउंड (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली है। लंबे अरसे बाद विश्व कप जैसे बड़े मंच पर लौटना और अगले राउंड में जगह बनाना नॉर्वे के लिए खास है और उन्होंने इसका जश्न भी बेहद खास अंदाज में मनाया। नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने का जश्न न्यू जर्सी स्टेडियम में पारंपरिक वाइकिंग रो करते और नारे लगाते हुए मनाया।

इस जश्न में खिलाड़ियों के अलावा नॉर्वे के फैंस भी शामिल थे। मैच के बाद नॉर्वे के खिलाड़ी और स्टाफ मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और हजारों फैंस के सामने एकदम सही तालमेल वाले 'वाइकिंग रो' का प्रदर्शन किया। मैच की बात करें तो नॉर्वे के लिए एरलिंग हालैंड एक बार फिर से हीरो बन कर उभरे। हालैंड ने 2 गोल करते हुए नॉर्वे की सेनेगल पर 3-2 की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

एक गोल मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने किया। मैच का पहला गोल पहले हाफ में नॉर्वे के मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने 43वें मिनट में किया। इसके बाद दूसरे हाफ में (48वें मिनट) हॉलैंड ने गोल कर नॉर्वे को 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद सेनेगल की तरफ से इस्माइला सार ने 53वें मिनट में गोल किया। हॉलैंड ने 58वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 3-1 से आगे कर दिया।

इस्माइला ने सेनेगल के लिए दूसरा गोल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नॉर्वे ने 3-1 की जीत के साथ राउंड 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया।  हॉलैंड नॉर्वे के इस विश्व कप अभियान में ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। वह दो मैचों में टीम के लिए 4 गोल कर चुके हैं। नॉक आउट स्टेज में भी नॉर्वे को अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें होंगी। 

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Norway , Senegal , New Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD