Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फीफा वर्ल्ड कप : इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर, जीत के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंचे

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Ecuador, Germany, New Jersey
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यू जर्सी , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 15:03 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में इक्वाडोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही इक्वाडोर ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। मैच की शुरुआत से ही दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।

जर्मनी ने मुकाबले के दूसरे मिनट में ही गोल दागते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए यह गोल लेरॉय साने ने किया। विर्ट्ज से मिले पास का फायदा उठाते हुए साने ने पेनल्टी एरिया के अंदर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा। हालांकि, इक्वाडोर ने भी मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और 9वें मिनट में ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

नीलसन एंगुलो ने लंबी दूरी से कमाल का शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। इसके बाद दोनों ही टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन पहले हाफ के अंत तक किसी को भी सफलता हाथ नहीं लग सकी। दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने जर्मनी के मुकाबले ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और चार बार की चैंपियन टीम के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया।

इक्वाडोर को इसका फायदा मैच के 77वें मिनट में मिला, जब गोंजालो प्लाटा ने बेहतरीन गोल दागते हुए टीम को मैच में 2-1 की बढ़त दिला दी। दाहिने विंग से मिली कॉर्नर किक का गोंजालो ने भरपूर फायदा उठाया और शानदार शॉट के साथ मैच में अपना पहला गोल किया। मैच में 2-1 की बढ़त हासिल करने के बाद इक्वाडोर के डिफेंस ने अंतिम क्षणों में जर्मनी को स्कोर बराबर करने का कोई मौका नहीं दिया।

जर्मनी के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के साथ ही इक्वाडोर नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है। हालांकि, जर्मनी पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और टीम ने ग्रुप ई में पहले स्थान पर रही।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Ecuador , Germany , New Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD