Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा

 

'मैंने बहुत प्रयास किया', ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Neymar, Norway, Brazil, New Jersey
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यू जर्सी , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 14:43 IST

ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। ब्राजील को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम का टूर्नामेंट में सफर यही थम गया। 34 वर्षीय नेमार ने ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने के बाद पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "मैंने बहुत प्रयास किया, मैंने हर संभव कोशिश की।

हालांकि, अब यह सफर खत्म हो चुका है। मैंने अमेरिका की सरजमीं से ही अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था और यहीं पर इसे खत्म कर रहा हूं।" नेमार नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के बाद मैदान पर भावुक भी नजर आए। नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में नेमार सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे और उन्होंने इंजरी टाइम में ब्राजील की ओर से मैच का एकमात्र गोल भी दागा।

यह नेमार का उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी गोल भी रहा। ब्राजील की तरफ से सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड नेमार के नाम ही दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में खेले कुल 130 मुकाबलों में 80 गोल किए, जबकि 59 असिस्ट भी किए। नेमार ने साल 2010 में ब्राजील की ओर से अपने इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यू किया था।

उन्होंने ब्राजील की तरफ से दो ओलंपिक भी खेले। साल 2012 में हुए ओलंपिक में नेमार ने ब्राजील को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वही, 2016 में हुए रियो ओलंपिक में नेमार ने अपनी अगुवाई में ब्राजील को स्वर्ण पदक भी दिलाया। 2013 में ब्राजील को फीफा कनफिडरेशन कप जिताने में भी नेमार का रोल काफी महत्वपूर्ण रहा।

हालांकि, विश्व कप की शुरुआत से पहले ही उनकी फिटनेस पर कई तरह के सवाल थे। इसके साथ ही फीफा द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट में नेमार ने कमेंट करते हुए संन्यास लेने के संकेत भी दिए थे। पांच बार की चैंपियन ब्राजील नॉर्वे के खिलाफ पूरे मुकाबले में बैकफुट पर नजर आई। ब्राजील ने गोल करने के कई आसान मौके गंवाए, जिसमें पेनल्टी भी शामिल रही।

नॉर्वे की ओर से दोनों गोल एर्लिंग हालैंड ने किए। उन्होंने पहला गोल मैच के 79वें मिनट में दागा, जबकि दूसरा गोल 90वें मिनट में किया। ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल नेमार ने इंजरी टाइम में किया। नेमार के रिटायरमेंट के साथ एक ब्राजील के फुटबॉल इतिहास में एक युग का अंत हो गया है।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Neymar , Norway , Brazil , New Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD