Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व हिन्दू तख्त अयोध्या में करेगा संत सम्मेलन, सांसद बृज भूषण सिंह करेंगे अध्यक्षता : वीरेश शांडिल्य

वीरेश शांडिल्य दिल्ली में छठी बार लोकसभा सांसद में बृजभूषण से मिले,13 अगस्त को फिर होगी सांसद से सम्मेलन की रूप रेखा तैयार

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 04 Aug 2023

Last updated on: Aug 04, 2023, 00:00 IST

विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एव एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के छठी बार सांसद बृजभूषण शरण सिंह से दिल्ली उनके आवास पर मुलाकात की और अयोध्या की धरती पर संत सम्मेलन करने को लेकर केसरगंज के सांसद व  भरतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए निमंत्रण दिया। 

शांडिल्य ने बताया कि  4 जून 2023 को भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या से ही सरयू नदी पर बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में  हजारों संतो ने महाआरती कर विश्व हिन्दू तख्त को हिंदुओ की रक्षा व संरक्षण के लिए राष्ट्र को समर्पित किया था। इसलिये विश्व हिन्दू तख्त ने फैसला लिया कि जल्द ही अयोध्यासंतो का सम्मेलन हो और संत हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर विश्व मे अपना संदेश दें। 

शांडिल्य ने बताया इस बारे 13 अगस्त को पुनः सांसद बृज भूषण शरण सिंह से  चर्चा कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी व संतो को उस मंच पर सर्वोच्च सम्मान भी बृज भूषण शरण सिंह के हाथों दिलवाया जाएगा।विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 23 अगस्त को अयोध्या में तख्त के सरयू कुटिया स्थित कार्यालय में मीटिंग होगी और उसके बाद कई संतो से मुलाकत की जाएगी। 

शांडिल्य ने बृज भूषण शरण सिंह को सनातन धर्म का रक्षक बताया और कहा कि अयोध्या के संत ही नही वहां की माटी भी बृजभूषण सिंह का सम्मान करती है। उन्होंने कहा जो उन्हें बदनाम करने की साजिश रची वो जल्द अदालत दूध का दूध पानी का पानी कर बेनकाब करेगी। 

शांडिल्य ने बृज भूषण शरण सिंह को कहा कि सच्चाई परेशान हो सकती है पराजित नही यदि पुलिस व आरोप पर देश टिका होता तो कोई सुरक्षित नही होता इसलिए देश मे अंतिम निर्णय अदालतें दोनों पक्षो के सबूतों को  देखने सुनने के बाद इंसांफ करती हैं इसलिए अदालतों को न्याय का मंदिर कहते हैं और इस जंग में विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत सांसद बृज भूषण शरण सिंह व केसरगंज की जनता के साथ खड़े हैं ।

वह भीड़ देकर फैसले नही लेते। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने बृज भूषण शरण सिंह को भगवान राम दरबार व माता की चुनरी देकर समाननित किय और बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या में विश्व हिन्दू तख्त के सम्मेलन में वीरेश शांडिल्य के साथ खड़े हैं। 

उन्होंने कहा जो राष्ट्र के रक्षक हैं बृजभूषण सदैव उन वीरों के साथ है ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD