Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

आम आदमी पार्टी ने हॉस्टल फीस पर जीएसटी लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध

केंद्र का यह तुगलकी फैसला, गरीब छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही मोदी सरकार - दविंदरजीत सिंह लाडी धोंस

Devinderjeet Singh Laddi Dhose, Dharamkot, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Parminder Goldy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2023

Last updated on: Aug 02, 2023, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के हॉस्टल फीस पर 12% जीएसटी लगाने के फैसले का आम आदमी पार्टी(आप) ने सख्त विरोध किया है। पार्टी ने इस फैसले को तानाशाही करार दिया और मोदी सरकार पर गरीब छात्रों की पढ़ाई में जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी पंजाब के यूथ विंग अध्यक्ष व धरमकोट से विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी धोंस एवं पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर गोल्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की निंदा की। विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी धोंस ने इस फैसले को केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान करार दिया और कहा कि मोदी सरकार गरीब छात्रों को शिक्षा से दूर करने के लिए जानबूझकर आर्थिक बोझ डाल रही है। 

उन्होंने कहा कि हमेशा से शिक्षा को टैक्स से मुक्त रखा गया है, लेकिन मोदी सरकार छात्रों से पैसा वसूलने के नए-नए रास्ते ढूंढ रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से शिक्षा को टैक्स मुक्त करने की वकालत करती रही है। 

इसलिए हम फैसले के सख्त खिलाफ है। हमारी पार्टी की छात्र इकाई 'छात्र युवा संघर्ष समिति'(सीवाईएसएस) इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और इसे किसी भी कीमत पर पंजाब यूनिवर्सिटी में लागू नहीं होने देगी। वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए परमिंदर गोल्डी ने कहा कि एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 करोड़ की लागत से पंजाब यूनिवर्सिटी में दो हॉस्टल बनवा रहे हैं। 

वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार हॉस्टल फीस पर जीएसटी लगाकर छात्रों से जबरदस्ती पैसा वसूल कर रही है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों से इस मुहिम में सीवाईएसएस का साथ देने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि हम हमेशा मुद्दों की राजनीति करते हैं। जिस तरह दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बेहतर शिक्षा मॉडल पेश किया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया, उसी तरह हम पंजाब यूनिवर्सिटी की शिक्षा व्यवस्था को और बनाने का प्रयास करेंगे।

 

 

Tags: Devinderjeet Singh Laddi Dhose , Dharamkot , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Parminder Goldy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD