Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब द्वारा लोक निर्माण विभाग की संपत्तियों के सर्वोत्तम प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए रणनीति तैयार - हरभजन सिंह ई. टी. ओ

विभागीय कमेटियाँ दूसरे राज्यों में संपत्तियों की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगी

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोक निर्माण विभाग की संपत्तियों के सर्वोत्तम प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए रणनीति बनायी है जिससे इनसे प्राप्त होते राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन केन्द्रों में नये गेस्ट हाऊसों के निर्माण और मौजूदा की मुरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में हरे मैदान विकसित करने और विभाग के कर्मचारियों के लिए सरकारी रिहायशों के निर्माण जैसे कदम उठाये जा सकें। 

यहाँ लोक निर्माण विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की देहरादून, हरिद्वार, वृन्दावन, दिल्ली और पंजाब से बाहर कई स्थानों पर संपत्तियां हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि दूसरे राज्यों में विभाग की संपत्तियों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा और रिपोर्ट करने के लिए विभागीय कमेटियाँ बनाईं जाएँ। 

राज्य में स्थित विभाग की संपत्तियों की स्थिति का जायज़ा लेते हुये लोक निर्माण मंत्री ने सभी अप्रयुक्त या कम प्रयोग वाली संपत्तियों को जनहित में बरतने के लिए एक संपूर्ण योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अमृतसर, पठानकोट और रूपनगर आदि जिलों में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊसों के निर्माण या मौजूदा गेस्ट हाऊसों की मुरम्मत करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाये। 

उन्होंने यह भी हिदायतें दीं कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी पी. डब्ल्यू. डी गेस्ट हाऊस में बिना किराया दिये ठहर रहा है, तो सम्बन्धित विभाग से किराया वसूला जाये। लोक निर्माण मंत्री ने आगे कहा कि अलग-अलग शहरों में विभाग की खाली पड़ीं ज़मीनों का प्रयोग विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ज़रूरत अनुसार सरकारी रिहायशें विकसित करने के लिए किया जाये। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पी. डब्ल्यू. डी की ज़मीनों को वातावरण की रक्षा के लिए हरे मैदान विकसित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और कृषि योग्य ज़मीनों का प्रयोग बाग़बानी नरसरियों को विकसित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा विभाग की वह ज़मीनें जिन पर कृषि हो रही है, से वाजिब राजस्व प्राप्त करने के लिए करवाई जाने वाली बोली की प्रणाली में पारदर्शिता लाना भी सुनिश्चित बनाया जाये।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुये स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस मिशन में अहम योगदान डालने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD