श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बहुआ और उच्चा लधाना का दौरा किया गया और इस दौरान संसदीय कोटे से विकास हेतु जारी कुल 5 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि उनकी ओर से लोकसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। इस दिशा में, बहुआ और उच्चा लधाना के विकास हेतु यह ग्रांट जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज की तरक्की के लिए कार्य किया है और पार्टी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केंद्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मनरेगा के तहत दिहाड़ी को बढ़ाया जाए और काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 365 दिन किया जाए।
जहां अन्य के अलावा, सतवीर सिंह पल्लीझिक्की पूर्व चेयरमैन जिला योजना बोर्ड, द्रवजीत पुणिया पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, सुमनप्रीत सिंह प्रधान जिला यूथ कांग्रेस, परविंद्र सिंह बिट्टू सरपंच, जसविंदर कौर सरपंच, मोहन सिंह, मुख्त्यार सिंह, मक्खन राम, कश्मीर चंद पंच, अजीत सिंह एनआरआई, जसपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, गुरदीप सिंह, डा हरप्रीत सिंह कैंथ, डा अमरीक सिंह, नरेंद्रजीत सिंह सरपंच, भूपेंद्र सिंह सरपंच, डॉ बलबीर सिंह सरपंच, जसवंत सिंह एनआरआई भी मौजूद रहे।