Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी को खत्म करने का रच रही है षड्यंत्र: अभय सिंह चौटाला

यूरिया के बैग से नाईट्रोजन की मात्रा कम करना किसान विरोधी फैसला: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jul 2023

Last updated on: Jul 28, 2023, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही है। इसी कड़ी में भाजपा सरकार ने यूरिया का एक बैग जिसमें नाईट्रोजन की मात्रा 46 प्रतिशत होती थी उसे घटा कर 37 प्रतिशत कर दिया है और उसकी जगह 17 प्रतिशत सल्फर डाल कर सल्फर लेपित यूरिया बना दिया है।

अभय चौटाला ने कहा कि अनाज फसलों जैसे गेहूं, धान और मक्का आदि के लिए एक एकड़ में 60-70 किलो नाइट्रोजन डालनी पड़ती है। पहले यूरिया के एक बैग में 46 प्रतिशत नाईट्रोजन मिलती थी जिसमें 23 किलो नाईट्रोजन होती थी, अब इस नई सल्फर लेपित यूरिया में नाईट्रोजन की मात्रा 37 प्रतिशत कर दी गई है जिससे एक बैग में अब साढे 18 किलो नाईट्रोजन ही मिलेगी साथ में 17 प्रतिशत सल्फर होगी। 

जिसका मतलब है कि पहले एक एकड़ में जहां 3 बैग यूरिया के लगते थे वहां अब किसानों को 4 बैग खरीदने पड़ेंगे यानि एक बैग प्रति एकड़ का अतिरिक्त बोझ अनावश्यक रूप से किसानों पर पड़ेगा। इसके साथ ही सभी किसानों पर सल्फर उर्वरकों को अनावश्यक थोप दिया गया है। 

वहीं सल्फर पोषक तत्व की केवल तिलहन (सरसों, सोयाबीन, मूंगफली इत्यादि) वगैरह कुछ फसलों में ही आवश्यकता होती है और किसी भी फसल के लिए सल्फर की कोई आवश्यकता नहीं होती। इससे पहले भाजपा सरकार ने खाद का 50 किलो का बैग 45 किलो का कर दिया था जिसके कारण किसानों को 5 किलो का घाटा सहन करना पड़ा था। 

अब प्रति बैग 5 किलो नाईट्रोजन कम देने से किसानों पर दोहरी मार मारी गई है। इसके साथ भाजपा सरकार ने किसानों के लिए नैनो यूरिया खरीदना अनिवार्य कर दिया था जबकि नैनो यूरिया असल में सिर्फ फौका पानी मात्र होता है जिसमें सिर्फ 4 प्रतिशत ही नाईट्रोजन होता है और किसानों के किसी भी काम का नहीं है।  

इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा करके किसानों को उर्वरकों पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। असल में सच्चाई यह है कि केंद्र की सरकार ने भारत देश में कभी यूरिया फर्टिलाईजर की प्रोडक्शन बढ़ाने पर ध्यान ही नहीं दिया और लगातार यूरिया को इंम्पोर्ट कर रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के बड़े उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपए का बैंक लोन माफ कर सकती है लेकिन जब बात किसानों की आती है तो ऐसे ओछे प्रपंच रचने लगती है। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD