Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ट्राइडेंट स्टालियंस की टीम सेमीफाइनल में

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के 10 लीग मैच में 4 जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ रहे

Sports News, Cricket, Trident Stallions, BLV Blasters, Sher-e-Punjab T20 Cup, Semi Finals, PCA Stadium, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 27 Jul 2023

Last updated on: Jul 27, 2023, 00:00 IST

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पॉइंट्स टेबल में टीम स्टालियंस 20 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। 

अंतिम लीग मैच में टीम को ब्लास्टर्स के हाथों 8 रन से हार मिली, लेकिन इसका फर्क टीम पर नहीं पड़ा। सेमीफाइनल में फिर से उनका सामना ब्लास्टर्स से होगा। 

ट्राइडेंट स्टालियंस का कप में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अभी तक 10 लीग मुकाबले खेले हैं और 4 मैच में उन्हें जीत मिली। 

टीम ने 4 मैच में हार जरूर झेली और उनके दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। टीम के खाते में 20 अंक हैं। लीग राउंड के अंतिम चार मुकाबलों में से नेहल वढेरा की टीम ने 3 जीत दर्ज करते हुए नॉकआउट में जगह पक्की की। 

उनका सामना अब फिर ब्लास्टर्स के साथ संभव है। उन्होंने 10 मैच में से 7 में जीत दर्ज की है और वे 28 अंक के साथ सबसे आगे हैं। 

अंतिम लीग मैच में ट्राइडेंट ने अच्छी गेंदबाजी की और उनके आगे बीएलवी ब्लास्टर्स 20 ओवर में 141/6 रन ही बना सके। कुंवर पाठक ने 42 और प्रेरित दत्ता ने 39 रन बनाए। 

ट्राइडेंट के लिए शहबाज ने 2, जबकि साहिल खान, मानव वशिष्ट, गौरव चौधरी और आर्यमान सिंह ने 1-1 विकेट झटका। जवाब में उतरे ट्राइडेंट स्टालियंस ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अंतिम समय में वे 8 रन से चूक गए।

नेहल वढेरा के 27, हर्षदीप के 24 और सलिल अरोड़ा के 21 रन के बाद टीम 20 ओवर में 133/7 रन ही बना सकी। प्रेरित दत्ता ने 3, जबकि कृष्ण, नमन धीर और समीर खान ने 1-1 विकेट लिया।

कोच गगनदीप के कुशल मार्गदर्शन में टीम ट्राइडेंट लगातार अच्छा कर रही है। उन्होंने हर प्लेयर के साथ अच्छा काम किया है। 

कोच ने ट्राइडेंट स्टालियंस के हर प्लेयर को उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सही दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में टीम एकजुट होकर पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है।

ट्राइडेंट स्टालियंस के कप्तान नेहल वढेरा ने कहा कि हम अपनी शुरुआती असफलताओं से ऊपर उठ चुके हैं और अब पीछे मुड़कर देख नहीं रहे हैं। हम अच्छा कर रहे हैं और यही लय को हम आगे भी जारी रखना चाहते हैं।

हमारी पूरी टीम अच्छी फॉर्म में है और आगामी मैचों में अपना सब कुछ देने के लिए तैयार है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Trident Stallions , BLV Blasters , Sher-e-Punjab T20 Cup , Semi Finals , PCA Stadium , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD