प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नए आईटीपीओ इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर में पूजा की और सेंटर के निर्माण में शामिल श्रमिकों को सम्मानित किया। "दिल्ली को एक आधुनिक और भविष्यवादी इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर मिला है, जो भारत में कन्वेंशन पर्यटन को बढ़ावा देगा, जहां दुनिया भर से लोग आएंगे। सेंटर के आर्थिक और पर्यटन संबंधी लाभ भी कई गुना होंगे।"