Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शहीद देश-कौम का गर्व हैं, जिनकी बहादुरी को सारा देश हमेशा नमन करता रहेगा।

युद्ध स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने  वाले समूह शहीदों की बहादुरी को सिजदा करते हुए कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि कारगिल की जंग के दौरान होशियारपुर के 13 सैनिकों ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए शहादतें दी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है व इन परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को यकीनी बना रही है। 

उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वे बहादुर सैनिकों की ओर से देश की रक्षा के लिए दिखाए जाते जज्बे व राष्ट्रवाद की भावना के प्रति समर्पित हों ताकि शहीदों के सपनों को पूरी तरह से साकार किया जा सके। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जे.एस.  ढिल्लों वी.एस.एम ने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 भारतीय अधिकारी, जेसीओ और सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें से 54 सैनिक पंजाब के थे और 13 सैनिक होशियारपुर जिले के शामिल थे।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड होशियारपुर ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अमरीक सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, पार्षद जसपाल चेची, सुपरिंटेंडेंट बलजीत कौर, वीर नारी राज कुमारी, सतीश सिंह बग्गा, कैप्टन बलदेव सिंह, प्रोफेसर परमिंदर कौर सैनी और अन्य गणमान्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  इस दौरान जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग के बच्चों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD